Delhi News: दिल्ली पुलिस की नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के साइबर थाना टीम ने 22 साल की एक युवती को गिरफ्तार किया है। युवती पर आरोप है कि वो सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर अपनी ही सहकर्मी टीचर की आपत्तिजनक और एडिट की हुई तस्वीरें अपलोड कर रही थी। आरोप है कि उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स की मदद से तस्वीरें और वीडियो बनाए और उन्हें छात्रों और सहकर्मियों तक पहुंचाकर पीड़िता की छवि खराब करने की कोशिश की।
मोबाइल से खुली पोल
पुलिस के अनुसार, दिल्ली के एक सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में पढ़ाने वाली 25 साल की शिक्षिका ने साइबर पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि कोई उसके नाम से किसी ने फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बना रखा है। शिक्षिका का आरोप था कि उन फर्जी अकाउंट्स से उसकी एडिट की गई तस्वीरें और वीडियो भेजकर उसकी बदनामी की जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने इंस्टाग्राम से मिले तकनीकी डाटा, आईपी लॉगिन, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की गहराई से पड़ताल की तो मामला सामने आ गया। पता चला कि फर्जी अकाउंट उसी स्कूल की एक पूर्व कॉन्ट्रैक्ट टीचर ने बनाए थे, जिसने 2022 में नौकरी छोड़ दी थी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली: सिग्नेचर ब्रिज से महिला ने यमुना में लगाई छलांग, तलाशी जारी
पुलिस को किया गुमराह करने का प्रयास
जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और खुद को ही पीड़िता बताने लगी। लेकिन मोबाइल से मिले डिजिटल सबूतों ने उसकी करतूत खोल दी। गिरफ्तार महिला ने पुलिस पूछताछ में कबूला किया कि उसे अपनी पूर्व गुरु और अब स्कूल की प्रिंसिपल से गहरा लगाव हो गया था। प्रिंसिपल का ध्यान खींचने के लिए वो कई तरह की नौटंकियां करती रही थी।
युवती के पास से मिली अजीब निशान बनी पर्चियां
युवती ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि वह प्रिंसिपल का ध्यान अपनी ओर दिलाने के लिए कभी कैंसर की मरीज होने का झूठा वीडियो बनाती, तो कभी अपनी ही मौत की झूठी खबर फैलाती थी। जब उसमें भी सफलता नहीं मिली, तो उसने पीड़िता शिक्षिका को निशाना बनाना शुरू कर दिया। पुलिस को उसके पास से कुछ पर्चियां भी मिलीं हैं, जिन पर अजीबोगरीब चिन्ह, नंबर और प्रिंसिपल के साथ उसका नाम लिखा हुआ था। इसके अलावा पुलिस ने युवतीं के पास से एक मोबाइल फोन, फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए दो सिम कार्ड समेत कई चीजें बरामद की है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली सचिवालय में बम की धमकी से मचा हड़कंप, फर्जी निकली सूचना
संबंधित खबरें
दिल्ली में 13 अक्टूबर को ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
3 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
5 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
7 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
7 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
8 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
9 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
10 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
11 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
12 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines