हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला को कार ने रौंदा, मौके पर हो गई मौत

Delhi Geeta Colony Accident Video: इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि महिला को कार ने जोरदार टक्कर मारी। पुलिस के अनुसार, महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Delhi Geeta Colony Accident

Delhi Geeta Colony Accident Video: दिल्ली की गीता कॉलोनी से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला की घर के बाहर कार की जोरदार टक्कर से मौत हो गई। इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है।

कार की स्पीड अचानक हो गई तेज

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला इत्मिनान से झाड़ू लगा रही थी। थोड़ी देर बाद गली में एक कार आती है और अचानक उसकी स्पीड तेज हो जाती है। इसके बाद कार महिला को जोरदार टक्कर मारकर रुक जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार की स्पीड इतनी तेज थी कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला। वह उछलते हुए कार और दीवार के बीच आ गिरी। इसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

हालांकि वीडियो में ये भी नजर आया कि कार के पीछे की सीट पर बैठी युवती बाहर निकलती है और वह महिला को बाहर निकालने की कोशिश करती है। फिर ड्राइवर को कार पीछे लेने के लिए कहती है। ड्राइवर कार को पीछे लेता है और महिला को बाहर निकाला जाता है, लेकिन तब तक काफी देर हो जाती है। तभी वहां कुछ और लोग भी आ जाते हैं। बताया जा रहा है कि इस जोरदार टक्कर में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, महिला की उम्र 55 साल थी। थाना गीता कॉलोनी में इसका मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

बुध बाजार में हो चुका है एक्सीडेंट

पिछले कुछ समय से दिल्ली में बेलगाम कारों ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। आपको बता दें कि इससे पहले पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में बुध बाजार में एक्सीडेंट का मामला सामने आया था। यहां एक तेज रफ्तार कार ने 15 लोगों को रौंद डाला था। जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। इस घटना में ड्राइवर नशे में धुत था। लोगों ने एक्सीडेंट के बाद उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था।

ये भी पढ़ें: एक डोसा, 8 कॉकरोच… मद्रास कॉफी हाउस का वीडियो देख लोग हुए हैरान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola