Delhi Crime News: दिल्ली की सड़क पर एक शख्स की ओर से कैब में धक्का देने और उसकी पिटाई की शिकार लड़की सामने आई है। एक वीडियो मैसेज जारी कर लड़की ने कहा कि वीडियो में दिख रहा शख्स उसका मंगेतर है। लड़की ने कहा कि हम दोनों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी हो गई थी, जिसे अब सुलझा लिया गया है।

विज्ञापन

उत्तर पश्चिम दिल्ली के मंगोलपुरी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स एक लड़की के साथ पिटाई के बाद उसे जबरन कैब में धक्का देकर बैठाता दिख रहा था। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए गए थे।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में क्या दिख रहा था?

वीडियो में शख्स महिला को जबरन कैब में धकेलता और फिर उसे बार-बार मुक्का मारता दिख रहा था। दूसरा आदमी देखता है लेकिन हस्तक्षेप नहीं करता है। एक बार जब महिला कैब के अंदर आ जाती है, तो दोनों पुरुष अंदर आ जाते हैं और कार चली जाती है। भारी ट्रैफिक के बावजूद कोई बीच-बचाव नहीं करता।

विज्ञापन
और पढ़िए – UP News: नोएडा पुलिस ने पकड़े ‘बंटी-बबली’, दिल्ली से गोवा तक 980 लोगों को बनाया शिकार, करोड़ों ठगे

वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद, पुलिस ने जांच शुरू की और कैब मालिक के रजिस्टर्ड पते पर एक पुलिस टीम भेजी गई। अब लड़की ने खुद सामने आकर बयान दिया है।

एक वीडियो संदेश में लड़की ने अब त्वरित प्रतिक्रिया के लिए पुलिस को धन्यवाद दिया है। लड़की ने कहा कि मंगेतर और मेरे बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी हो गई थी। हमारा एक निजी मामले पर झगड़ा हुआ था। बाद में हमने समझौता कर लिया। मैं दिल्ली पुलिस को इतने सुरक्षात्मक होने के लिए धन्यवाद देती हूं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ