Delhi में कांवड़ यात्रा और मुर्हरम पर डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, 12 से 22 जुलाई के लिए पुलिस ने बनाया प्लान

Delhi Traffic News: जुलाई में कांवड़ यात्रा और मुर्हरम दो प्रमुख त्योहार हैं। दोनों त्योहारों में सड़क पर जुलूस निकलता है। इस दौरान यातायात बाधित न हो, इसके लिए दिल्ली पुलिस ने तैयारी कर ली है। एडीसीपी दिनेश कुमार गुप्ता ने इसकी जानकारी दी।

BeFunky-collage (28)

Delhi Traffic News: 6 जुलाई को मुर्हरम है। वहीं 7 जुलाई से शहर में कावंड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। एडीसीपी दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मुर्हरम में मुख्य जुलूस कर्बला का होता है। यह पुरानी दिल्ली से कनॉड प्लेस और अरविंदो मार्ग होते हुए कर्बला पहुंचते हैं। इसके अलावा भी कई कर्बला है। इसके लिए हमनें विस्तार से ट्रैफिक अरेंजमेंट किया है। कोशिश रहेगी कि जनता को कम से कम असुविधा है। इसके अलावा कांवड़ यात्रा के लिए बैरिकेडिंग होगी। ताकि मुख्य सड़क पर सुगम यात्रा चलता रहे।

रेंज से आएगा 120 का अतिरिक्त बल

एडीसीपी दिनेश ने बताया कि हमारे हर सर्किल और रूट पर पर्याप्त पुलिस बल है। इसके अलावा रेंज में हमारा बल है, वहां से 120 पुलिस बल को मंगवाया जाएगा। त्योहार पर उनकी भी ड्यूटी लगेगी। ताकि दोनों त्योहार शांति से पूरे हो सकें।

फुटपाथ पर कांवड़ियों के लिए होगी बैरिकेडिंग

एडीसीपी गुप्ता ने बताया कि कावंड यात्रा के लिए हमने 12 जुलाई से 22 जुलाई तक तैयारियां की हैं। कांवड़ यात्रा के सभी मार्गों की पहचान कर ली गई है। मार्ग पर बैरिकेडिंग करने की लगाई जाएंगी ताकि कावंड़िए मुख्य सड़क पर न आएं। कांवड़ यात्रा के आखिरी 2 दिनों में डाक कांवड़ निकलती है। इस दौरान हमारी ट्रैफिक पुलिस फील्ड में तैनात रहेगी और यात्रा के हिसाब से डायवर्जन करती रहेगी।

जुलूस के अनुसार ट्रैफिक होगा डायवर्ट

मुहर्रम जुलूस पर ए़डीसीपी गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में हमने यातायात के लिए विस्तृत व्यवस्था की है। यातायात को डायवर्ट करना हमारा काम रहेगा। रूट पर जैसे जैसे ​​जुलूस बढ़ेगा, उसी के अनुसार ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। मुहर्रम जुलूस पर कड़ी निगरानी रखने के लिए पुलिस बल को रूट में तैनात किया जाएगा।

बनाया जाएगा सिंगल विडो सिस्टम

ए़डीसीपी गुप्ता ने बताया कि कांवड़ यात्रा के लिए हमने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कावंड़ कैंप, दिल्ली सरकार और आयोजकों के साथ बैठक हो गई है। डीएम ऑफिस में नोडल अफसर रहेंगे जो सिंगल विंडो सिस्टम बनाएंगे। ताकि लोगों को कम असुविधा हो। सभी समस्याओं पर एक ही जगह निर्णय हो सकें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ