Building collapse in Chawri Bazaar: पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभराकर गिर पड़ी. इमारत गिरते ही जोरदार धमाके जैसी आवाज हुई और आसपास धूल का गुबार छा गया. अधिकारियों के मुताबिक, इस मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. हादसा चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास स्थित ‘गली सितारा’ में हुआ. अधिकारियों ने जानकारी दी कि घटना की सूचना सुबह करीब 9:50 बजे मिली. चूंकि यह इलाका काफी संकरा और बेहद व्यस्त बाजार है, इसलिए घटना के तुरंत बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी.
मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां, बचाव कार्य जारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की कम से कम 6 गाड़ियां फौरन मौके पर भेजी गईं, जिनमें वाटर टेंडर और विशेष रेस्क्यू वाहन शामिल हैं. फायर ब्रिगेड के जवानों के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और खुद इस पूरे राहत-बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं. राहत टीमें मलबे को सावधानी से हटाने में जुटी हैं ताकि अंदर फंसे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके.फिलहाल इमारत के ढहने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और घटना से जुड़े विस्तृत विवरण का इंतजार किया जा रहा है.
खबर अपडेट की जा रही है…
संबंधित खबरें
33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
1 hr agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
2 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
3 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
3 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
13 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
16 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
19 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
20 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
1 day agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines