'जेपी अग्रवाल पर टिप्पणी शोभा नहीं देती...', कांग्रेस नेता मुदित अग्रवाल ने संदीप दीक्षित को दी नसीहत, जानें मामला

Delhi Assembly Elections 2025: जेपी अग्रवाल पर टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता मुदित अग्रवाल ने अपनी ही पार्टी के नेता संदीप दीक्षित को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि आपको जेपी अग्रवाल पर टिप्पणी करना शोभा नहीं देता। मामला क्या है, इसके बारे में जानते हैं?

Mudit Agarwal

Delhi Assembly Elections: कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कुछ समय पहले अपनी ही पार्टी के सीनियर लीडर जयप्रकाश अग्रवाल पर टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी को लेकर अब उनको चांदनी चौक से पार्टी प्रत्याशी और अग्रवाल के बेटे मुदित अग्रवाल ने नसीहत दी है। नई दिल्ली सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को मुदित ने सलाह दी है कि आपको जयप्रकाश अग्रवाल के ऊपर टिप्पणी करना शोभा नहीं देता है। आप दिल्ली में नजर तक नहीं आते हैं। लोकसभा चुनावों में जब आपको चांदनी चौक से टिकट चाहिए था, तभी आप नजर आए थे। आप कार्यकर्ताओं के फोन तक नहीं उठाते हैं।

मुदित ने कहा कि जयप्रकाश अग्रवाल को पूरी दिल्ली प्यार करती है और 80 साल की उम्र में भी वे आपसे दस गुना ज्यादा दिल्लीवालों और कांग्रेस पार्टी के लिए काम करते हैं। चुनाव के दौरान आपने चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पुनरदीप साहनी के कहने पर अपनी बहन लतिका द्वारा जगत सिनेमा के मालिक के ऊपर मेरा चुनावी कार्यालय हटाने के लिए दबाव डाला था, क्या यह बात सच नहीं है? संदीप दीक्षित आपको खुद के अंदर झांकना चाहिए। जयप्रकाश अग्रवाल के ऊपर कमेंट करना आपको शोभा नहीं देता है।

क्या कहा था संदीप दीक्षित ने?

संदीप दीक्षित ने एक कार्यक्रम के दौरान कुछ दिन पहले जेपी अग्रवाल पर टिप्पणी की थी। उनसे जेपी अग्रवाल के समर्थन को लेकर सवाल पूछा गया था। संदीप ने बिना नाम लिए कहा था कि कुछ सीनियर लीडर सेल्फ रिटायरमेंट मोड में हैं। ऐसा हो सकता है। आप चाहे कितनी भी बुरी हालत में हों, लेकिन आपमें जज्बा होना चाहिए।

अगर शरीर रिस्पॉन्ड नहीं करता तो मेरी दूसरी मोटिवेशन भी है। मुदित ने वीडियो जारी कर क्रमवार जवाब दिए हैं। संदीप दीक्षित से उन्होंने पूछा कि आप न जानें कितनी ही बार उनसे आकर मिले हैं, उनसे पीसीसी अध्यक्ष बनाने के लिए सहयोग की डिमांड की है। दिल्ली का हर कांग्रेसी जानता है कि आज भी वे जनता के लिए कितनी मेहनत करते हैं? आप उसका एक चौथाई मेहनत भी नहीं कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ