Chandni Chowk Assembly Seat: दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों का प्रचार चरम पर है। चांदनी चौक दिल्ली की हॉट सीटों में शुमार है, यहां कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़े चेहरों पर दांव खेला है। कांग्रेस ने मुदित अग्रवाल को टिकट दिया है, जबकि आप ने मौजूदा विधायक प्रह्लाद सिंह साहनी के बेटे पुरनदीप साहनी को टिकट दिया है। बीजेपी ने सतीश जैन पर दांव खेला है। चांदनी चौक इलाके की पहचान कारोबारी हब के तौर पर होती है। यहां के चुनावी नतीजे को व्यापारियों के संदेश के साथ जोड़ा जाता है।
यह भी पढ़ें:दिल्ली की इस सीट पर AAP और BJP में कड़ी टक्कर, जिस पार्टी का बना विधायक; उसकी आई सरकार
यही वजह है कि तीनों प्रमुख दलों ने बड़े चेहरों को मैदान में उतारा है। कांग्रेस प्रत्याशी मुदित अग्रवाल के पिता जयप्रकाश अग्रवाल इलाके की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं, चांदनी चौक से सांसद भी बन चुके हैं। वहीं, पुरनदीप के पिता प्रह्लाद साहनी 5 बार विधायक रह चुके हैं। पुरनदीप मौजूदा समय में इसी इलाके से पार्षद हैं।
बीजेपी को जीत का इंतजार
2020 के विधानसभा चुनाव में प्रह्लाद सिंह साहनी 65.92 फीसदी मत हासिल कर विधायक बने थे। बीजेपी कैंडिडेट सुमन गुप्ता को सिर्फ 21307 वोट मिले थे। प्रह्लाद साहनी ने 29584 वोटों से जीत हासिल की थी। कांग्रेस ने अलका लांबा को टिकट दिया था, जिनको सिर्फ 3881 (5.03 फीसदी) वोट मिले थे। 2015 में यहां से अलका लांबा आप के टिकट पर लगभग 36756 वोट लेकर चुनाव जीती थीं। बीजेपी के सुमन गुप्ता दूसरे और कांग्रेस के प्रह्लाद साहनी तीसरे नंबर पर रहे थे।
यह भी पढ़ें:Delhi Election: दिल्ली की इस सीट पर पूर्वांचली मतदाताओं का रुख तय करेगा हार-जीत, जानें समीकरण
इस सीट पर बीजेपी सिर्फ 1993 में आखिरी बार जीती थी। इसके बाद अब तक पार्टी को यहां से जीत का इंतजार है। इस सीट पर 30 फीसदी वोटर मुस्लिम हैं। चांदनी चौक विधानसभा सीट पर कुल 126233 मतदाता हैं, जिनमें 68547 पुरुष और 57667 महिलाएं शामिल हैं। इस सीट पर 19 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। चांदनी चौक सीट पर बड़े मुद्दे बिजली-पानी की समस्या और जर्जर तार हैं। कई दफा लटकते तारों को हटवाने के लिए लोग गुहार लगा चुके हैं। चांदनी चौक इलाके में लाल किला और जामा मजिस्द हैं। वहीं, दिल्ली का सबसे पुराना और चर्चित मीना बाजार इसी क्षेत्र में है। देखने वाली बात होगी कि आप की यहां से हैट्रिक लगेगी या बीजेपी-कांग्रेस कोई कमाल दिखा पाएगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
33 mins agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
5 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
15 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
19 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
19 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
21 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
22 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
22 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines