Delhi Assembly Election : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति चरम पर है। विरोधी नेताओं और पार्टियों के खिलाफ बयानबाजी हो ही रही है लेकिन अब दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने अपनी ही पार्टी के एक सीनियर नेता से कहा है कि आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाइए।
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस के बड़े नेता पृथ्वीराज चौहाण ने कहा था कि दिल्ली का चुनाव अहम है। मुझे लगता है कि केजरीवाल वहां जीत जाएंगे। कांग्रेस चुनाव लड़ रही है लेकिन अच्छा होता अगर AAP और कांग्रेस का गठबंधन होता। महाराष्ट्र में बैठकर दिल्ली में क्या हो रहा है, इसके बारे में ज्यादा कहना मुश्किल होगा।”
क्या बोले संदीप दीक्षित?
पृथ्वीराज चौहाण के इसी बात पर पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि कांग्रेस से बेहतर काम आम आदमी पार्टी ने किया है तो उन्हें आप में शामिल हो जाना चाहिए। आप सीनियर लीडर होंगे लेकिन अगर आपको ज्ञान नहीं तो मैं कहूंगा कि इस तरह के बयान देकर अज्ञानता ना दिखाया करें।
संदीप दीक्षित ने दोबारा कहा कि अगर उन्हें लगता है कि कांग्रेस का समर्थन नहीं करना चाहिए तो उन्हें पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लेनी चाहिए। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के दो नेताओं के बीच सामने आए विरोधाभास ठीक संकेत नहीं माने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Tirupati Stampede के डराने वाले वीडियो, चीख पुकार के बीच गई थी 6 भक्तों की जान
बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती तीन दिन बाद 8 फरवरी को की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 17 जनवरी है। चुनाव की तारीख के ऐलान के साथ ही दिल्ली में चुनाव ‘आदर्श आचार संहिता’ लागू हो गई है। आचार संहिता के दौरान चुनाव प्रचार के लिए सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा और किसी भी चुनावी सभा के लिए पुलिस की अनुमति अनिवार्य है।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
8 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
9 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
11 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
14 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
14 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
16 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
17 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
18 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
18 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines