Election Commission on Arvind Kejriwal Retirement Remark: दिल्ली चुनाव से पहले राजधानी का सियासी पारा काफी हाई देखने को मिला था। आरोप-प्रत्यारोपों के सिलसिले में चुनाव आयोग को भी घसीटा गया था। आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं अब चुनाव प्रचार थमने के बाद चुनाव आयोग ने केजरीवाल को करारा जवाब दिया है।
चुनाव आयोग ने क्या कहा?
अरविंद केजरीवाल पर पलटवार करते हुए चुनाव आयोग ने कहा कि वो भारतीय चुनाव आयोग को बदनाम करना चाहते हैं। वो जानबूझकर चुनाव आयोग पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका बयान इसी रणनीति का हिस्सा है। मगर उनके ऐसे आरोपों से चुनाव आयोग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हालांकि इस दौरान चुनाव आयोग ने किसी पार्टी या नेता का नाम नहीं लिया है। मगर उनका सीधा निशाना केजरीवाल पर ही है।
यह भी पढ़ें- बॉर्डर सील, कड़ा पहरा, 35000 जवान…Delhi में कल 1.55 करोड़ लोग करेंगे मतदान, जानें कैसे हैं सुरक्षा इंतजाम?
चुनाव आयोग ने किया ट्वीट
चुनाव आयोग ने एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट शेयर करते हुए कहा कि दिल्ली चुनाव में ECI को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। जानबूझकर दबाव डालने के लिए यह रणनीति तैयार की गई है। राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के द्वारा उठाए गए मुद्दों पर 1.5 लाख से ज्यादा अधिकारी कार्रवाई करते हैं।
केजरीवाल का बयान
बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान CEC पर गंभीर आरोप लगाए थे। केजरीवाल का कहना था कि CEC राजीव कुमार इसी महीने रिटायर हो जाएंगे। ऐसे में अब उन्हें किस पद का लालच है। चुनाव आयोग ने बीजेपी के सामने हथियार डाल दिए हैं। केजरीवाल ने चुनाव आयुक्त को अपनी ड्यूटी करने और लालच छोड़ने की सलाह दी थी।
यह भी पढ़ें- Akhilesh Yadav Speech: ‘डबल इंजन सरकार में टकराने लगे हैं इंजन’; लोकसभा में अखिलेश यादव का कटाक्ष
संबंधित खबरें
दिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
57 mins agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
8 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
8 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
1 day agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
1 day ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
1 day agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 day agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines