New Delhi: जामिया नगर में लापता भाई-बहन के शव बॉक्स में मिले, शरीर पर नहीं कोई चोट के निशान

Kota News, Student found dead in room

New Delhi: दक्षिण पूर्वी दिल्ली से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां लापता दो बच्चों के शव लकड़ी के बॉक्स में मिले हैं। मृतक भाई-बहन थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

दोपहर तीन बजे से लापता थे दोनों

दिल्ली के जामिया नगर में एक लकड़ी के बक्से के अंदर दो बच्चों नीरज (8) और आरती (6) के शव पाए गए।
पुलिस ने बताया कि जामिया नगर थाने में फोन आया कि जोगा बाई एक्सटेंशन के मकान नंबर एफ2 में बच्चों के दो शव मिले हैं। बच्चे इस घर में अपने पिता बलबीर के साथ रहते थे, जो संपत्ति पर गार्ड के रूप में काम करते हैं।

विज्ञापन

शरीर पर नहीं कोई चोट के निशान

स्थानीय पूछताछ में पता चला है कि मृतक बच्चों ने मंगलवार दोपहर 3 बजे अपने माता-पिता के साथ खाना खाया और करीब 3.30 बजे लापता हो गए। पुलिस ने कहा कि माता-पिता और अन्य लोगों ने उनकी तलाश शुरू की और बाद में उन्हें बॉक्स में पाया। विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। शुरुआती जांच में दम घुटने से मौत प्रतीत होती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ