'मर्द होने का फायदा उठा रहे हो', पाकिस्तान की महिला ने कार से पुलिसकर्मी को उड़ाया, वीडियो वायरल

Pakistan Women Viral Video : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला, पुलिसकर्मी को कार से कुचलने की कोशिश कर फरार हो गई। महिला की हरकत से लोग भड़क गए और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Pakistan Viral Video

Pakistan Women Viral Video : पाकिस्तान का एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार सवार एक महिला पुलिसकर्मियों से बहस के बाद उन्हें ठोकर मारकर फरार हो गई। हालांकि महिला की पूरी करतूत कैमरे में कैद हो गई। महिला ने पुलिसकर्मियों पर बदतमीजी करने का आरोप भी लगाया।

महिला ने पुलिसकर्मी को उड़ाया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रुबाब हयात नाम के X यूजर ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक महिला की गाड़ी रोककर उससे पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान महिला इतनी उग्र हो गई कि वह पुलिसकर्मी को अपनी कार से जोरदार ठोकर मारकर फरार हो गई।

बताया जा रहा है कि महिला के डॉक्यूमेंट में कोई दिक्कत थी। पुलिसकर्मियों ने उसे फाइन भरने के लिए कहा तो वह तैयार नहीं हुई। इसके बाद वह बहस करते हुए बदतमीजी करने का आरोप लगाने लगी। इसी बीच कार के आगे खड़े पुलिसकर्मी को उसने हटने के लिए लेकिन वह हटा नहीं।


इसके बाद महिला पुलिसकर्मी को ठोकर मारकर फरार हो गई। हिट एंड रन की इस घटना में पुलिसकर्मी को कोई गंभीर चोट नहीं आई लेकिन घटना का वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के लोग भड़के हुए हैं। महिला पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि पुलिसकर्मियों को जान से मारने की कोशिश के आरोप में इस महिला को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और कठोर सजा दी जानी चाहिए। एक ने लिखा कि कुछ लोगों में अहंकार इतना अधिक है कि वह इंसानों को इंसान समझते ही नहीं हैं। एक ने लिखा कि हमें नहीं पता कि क्या मामला है लेकिन पुलिसवाले हमेशा कोई ना कोई बहाना बताकर पैसा लेते हैं, ये सब भ्रष्ट होते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ