रशियन लड़की ने भोजपुरी गाने पर किया धमाकेदार डांस, Indian के साथ लगाया ठुमका; हो गई वायरल

Russian Girl Dance Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक रशियन लड़की एक भारतीय लड़के के साथ भोजपुरी गाने पर डांस कर रही है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं।

Russian Girl Dance Viral Video
विज्ञापन

Russian Girl Dance Video : सोशल मीडिया पर डांस के कई वीडियो वायरल होते हैं। डांस की वजह से कई लोग सोशल मीडिया पर अच्छी पहचान बना चुके हैं। ऐसे ही एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक रशियन लड़की के साथ इंडिया गेट के सामने डांस कर रहा है।

रशियन पर्यटक का वीडियो वायरल

वीडियो दिल्ली के इंडिया गेट के सामने रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में एक शख्स भोजपुरी गाने पर एक रशियन पर्यटक के साथ डांस कर रहा है। शख्स को डांस करता देख रशियन लड़की उसे फॉलो करने की कोशिश करती है। यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

वीडियो को इंस्टाग्राम पर harsh tivari dance नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 50 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं जबकि 2 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है और इस वीडियो पर हजारों लोगों के कमेंट्स आ चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Harsh Tiwari (@harsh_tivari_dancer)

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

एक ने लिखा कि कुछ लोग कितने फ्रैंक माइंड होते हैं, कहीं भी किसी के भी साथ मस्ती कर लेते हैं। एक ने लिखा कि ऐसे लोग ही जिंदगी जीते हैं जो कहीं भी किसी के साथ मस्ती करने के लिए तैयार हो जाते हैं। एक ने लिखा कि एक समय था जब गोरे हम पर राज करते थे और आज का समय है कि हम गोरों को नचा रहे हैं। कमाल है भाई।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि इस तरह की हरकतों पर रोक लगनी चाहिए। ऐसे ना जाने कितने लोग विदेशी पर्यटकों के साथ बुरा बर्ताव करते हैं। एक ने लिखा कि रशियन लड़कियां दिल की अच्छी होती हैं, वह भेदभाव नहीं करती हैं। भारतीय लोगों का सम्मान कर रही हैं। ऐसे में हमारी भी ड्यूटी है कि जब हम विदेश जाएं तो वहां के लोगों का सम्मान करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ