---विज्ञापन---

मुश्किल में BJP? दिल्ली की इस सीट पर कांग्रेस के सामने हैं ये 3 बड़ी चुनौती

Lok sabha election 2024: दिल्ली की उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट पर बीजेपी के मनोज तिवारी और कांग्रेस के कन्हैया कुमार आमने-सामने हैं। 2014 और 2019 के चुनाव में ये सीट बीजेपी के खाते में गई थी। बाहरी उम्मीदवार होने के चलते कांग्रेस का एक गुट कन्हैया कुमार का विरोध कर रहा है।

---विज्ञापन---

Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्ली की एक हॉट सीट है उत्तर पूर्वी दिल्ली। इस सीट से दिवगंत कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम शीला दीक्षित चुनाव लड़ चुकी हैं। इसके अलावा कहते हैं कि उत्तर पूर्वी दिल्ली ने ही आप को सत्ता तक पहुंचाया है। यहां करावल नगर, मुस्तफाबाद, गोकुलपुरी, उस्मानपुर समेत बड़ी संख्या में अनाधिकृत कॉलोनियां हैं। बता दें इस बार कांग्रेस और आप साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट पर आप का मजबूत वोट बैंक बताया जाता है, जो बीजेपी के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।

कांटे की टक्कर 

इस सीट पर भोजपुरी एक्टर और वर्तमान में सीट से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी पर पार्टी ने फिर भरोसा जताया है। उनके सामने कांग्रेस ने जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को चुना है। दोनों के बीच कांटे की टक्कर है। बता दें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कन्हैया का विरोध कर रहे हैं। कन्हैया मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और सीट पर बिहार की बड़ी संख्या में आबादी है। कन्हैया का सीट पर कोई पुराना आधार नहीं है, वे इससे पहले बिहार की राजनीति में सक्रिय थे। मोदी लहर में पिछले दो लोकसभा चुनाव से ये सीट बीजेपी के खाते में जा रही है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 24, 2024 05:33 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola