श्रीराम की तस्वीर वाली प्लेट में परोसी गई बिरयानी, बवाल के बाद एक्शन में आई पुलिस

Delhi News : राष्ट्रीय राजधानी में भगवान राम की तस्वीर लगी प्लेट में बिरयानी परोसने पर बवाल हो गया है। हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया। इस पर हरकत में आई दिल्ली पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लेकर मामला शांत किया।

Biryani sold

श्रीराम की तस्वीर वाली प्लेट में परोसी गई बिरयानी।

Delhi News : दिल्ली के जहांगीरपुरी में कथित तौर पर श्रीराम की तस्वीर वाली डिस्पोजेबल प्लेटों में बिरयानी परोसी गई, जिसे लेकर बवाल हो गया। हिंदू संगठनों ने बिरयानी दुकानदार के खिलाफ हंगामा किया और पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई। हरकत में आई पुलिस ने जांच-पड़ताल की और फिर कुछ देर के लिए दुकानदार को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

पुलिस की जांच में पता चला है कि दुकानदार ने एक फैक्ट्री से एक हजार डिस्पोजल प्लेटें खरीदी थीं, जिनमें से कुछ प्लेटों पर श्रीराम की तस्वीर छपी थी। हालांकि, उसे श्रीराम की तस्वीर लगी प्लेटों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। फिर जब फैक्ट्री मालिक से पूछताछ की गई तो उसकी बात सही पाई गई।

विज्ञापन

पुलिस ने जब्त की प्लेटें

विज्ञापन

पुलिस ने आईपीसी की धारा 107/151 (निवारक हिरासत) के तहत मुकदमा दर्ज किया और दुकानदार को हिरासत में ले लिया, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। पुलिस ने प्लेटों को जब्त कर ली है। दिल्ली पुलिस को शनिवार को सूचना मिली कि कुछ लोग दुकान के बाहर हंगामा कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन

हिंदू संगठनों ने किया था विरोध

जहांगीरपुरी में एक दुकानदार श्रीराम की तस्वीर लगी डिस्पोजेबल प्लेटों में बिरयानी दे रहा था। आसपास के हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को इस बात जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। आरोप है कि प्लेट में श्रीराम की तस्वीर छपी थी और उसमें बिरयानी डालकर दिया जा रहा था। लोग बिरयानी खाने के बाद झूठी प्लेट को डस्टबिन में फेंक रहे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ