दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम, बारिश, तूफान ने घटाया पारा, IMD का अलर्ट

Delhi-Ncr weather forcast: दिल्ली-NCR में मंगलवार शाम अचानक मौसम बदल गया। यहां नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में हल्की बारिश हुई है। वहीं, दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में अगले कुछ घंटों में हल्की बारिश हो सकती है।

delhi ncr, weather forcast, imd alert, light rain, noida, aaj ka mausam

उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट।

Delhi-Ncr sudden weather change: दिल्ली-NCR में मंगलवार शाम अचानक मौसम बदल गया। यहां शाम साढ़े पांच बजे ही अंधेरा छा गया। तेज हवाएं चलने लगीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जानकारी के अनुसार नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में हल्की बारिश हुई है। वहीं, दिल्ली के अलग-अलग इलाकों, फरीदाबाद और गाजियाबाद में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ घंटों में यहां भी हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जानकारी के अनुसार आज दिन में दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शाम को अलग-अलग इलाकों में इसमें दो से पांच डिग्री गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर के रोहतक, मेरठ, मोदीनगर और बागपत में बारिश होन का अनुमान है।

विज्ञापन

70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर के अलग-अलग जगहों पर 40 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। वहीं, दिल्ली के अलग-अलग इलाकों नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, कंझावला, रोहिणी, बादिली, मॉडल टाउन आदि में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन

इन इलाकों में हुई बारिश

इससे पहले सोमवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश हुई थी। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पूसा में 3.5 मिमी, और मयूर विहार, राजघाट, पीतमपुरा में दो-दो मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि नरेला में पांच एमएम बारिश हुई थी। जिससे मंगलवार को सुबह तापमान में सामान्य से दो डिग्री गिरावट देखी गई थी। फिर दिन चढ़ने के साथ धीरे-धीरे धूप खिली।

आगे इन इलाकों में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में 23 अप्रैल को भारी बारिश हुई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना और कर्नाटक में 27 अप्रैल को गर्म हवा चलने का अनुमान बना हुआ है। इन इलाकों में अगले कुछ दिनों में तापमान में इजाफा होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ