दिल्ली में MCD मेयर का चुनाव क्यों हुआ स्थगित? सामने आई वजह

LG Letter For Delhi MCD Mayor Election : दिल्ली नगर निगम में शुक्रवार को मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव प्रस्तावित था, लेकिन अचानक से चुनाव स्थगित कर दिया गया। इसे लेकर उपराज्यपाल का एक पत्र भी सामने आया है।

MCD Mayor election postponed

दिल्ली में MCD मेयर का चुनाव स्थगित।

Delhi MCD Mayor Election : दिल्ली में 26 अप्रैल को होने वाले एमडीसी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव स्थगित हो गया। इसे लेकर निर्वाचन आयोग ने भी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी कर दिया था। ऐसे में अब बड़ा सवाल उठता है कि तो फिर क्यों मेयर-डिप्टी मेयर का इलेक्शन स्थगित करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

EC ने एक पत्र जारी कर कहा कि आयोग को दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव प्रस्तावित तारीख 26 अप्रैल को कराने में कोई आपत्ति नहीं है। इस बीच उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने गुरुवार को एक पत्र जारी कर चुनाव स्थगित कर दिया। उन्होंने कहा कि सीएम का इनपुट नहीं मिलने की वजह से उन्होंने पीठासीन अधिकारी को नियुक्त करने के लिए अपनी शक्ति का इस्तेमाल करना उचित नहीं समझा।

विज्ञापन

उपराज्यपाल ने पत्र जारी कर क्या कहा

विज्ञापन

दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति और मेयर चुनाव को लेकर दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार को एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि मुख्य सचिव द्वारा मुख्यमंत्री को पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे उनके कार्यालय ने 22 अप्रैल को टिप्पणियों के साथ वापस कर दिया था। चूंकि, मुख्यमंत्री वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। ऐसे में मैं मुख्यमंत्री से इनपुट के अभाव में पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति के लिए प्रशासक के रूप में अपनी शक्ति का प्रयोग करना उचित नहीं समझता हूं। एलजी पत्र में यह भी कहा गया कि मौजूदा मेयर और डिप्टी मेयर अगले मेयर चुनाव तक अपने पद पर बने रहेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ