बहन की कब्र पर व्लॉगिंग करने लगी पाकिस्तानी लड़की, लोगों ने लगाई लताड़

Pakistani Vlogger Troll : वीडियो में देखा जा सकता है कि कि महिला यूट्यूबर अपनी बहन की कब्र पर जाने का वीडियो बना रही है, इतना ही नहीं साफ-सफाई और फूल तक डालने का वीडियो शेयर किया, जिसके बाद लोगों ने ट्रोल कर दिया ।

Pakistan Women Trolled
विज्ञापन

Pakistani Vlogger Troll : रील और व्लॉग लोगों के दिनचर्या में इस कदर घुस चुका है कि कुछ लोग अपने हर पल को सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे हैं। कुछ तो अपने निजी पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करने पर ट्रोल भी हो जाते हैं। ऐसे ही एक मामला पाकिस्तान से सामने आया है, जहां एक लड़की को बहन की कब्र पर व्लॉग बनाने के बाद ट्रोल कर दिया गया।

यूट्यूबर को कर दिया ट्रोल

महिला व्लॉगर का नाम नूर राणा है, जिसने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया, जिसकी शुरुआत में ही इस महिला ने बताया कि आज वह अपनी बहन की कब्र पर जाने वाली है। वीडियो में नूर राणा गुलाब की पंखुड़ियां और पानी लेकर बहन की कब्र पर पहुंचती दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन

इसके बाद राणा ने बहन के कब्र की सफाई की, उस पर पानी डाला और गुलाब की पंखुड़ियों को डालने का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। ये पूरा वीडियो नूर राणा ने अपने यूट्यूब पर शेयर किया, जिसके बाद उन्हें लोगों कि आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

वीडियो पर आ रहे तरह-तरह के कमेंट्स

एक ने लिखा कि रील बनाने के लिए एक बहन, अपनी बहन की कब्र का वीडियो बना रही है वो भी पैसा कमाने के लिए, ये शर्मनाक है। एक अन्य ने लिखा कि मुझे तो भरोसा भी नहीं हो रहा है कि ऐसे लोग हमारे आस पास हैं।एक अन्य ने लिखा कि इसीलिए पढ़ाई बहुत जरूरी होती है।

विज्ञापन

एक अन्य ने लिखा कि कभी नहीं सोचा था कि लोग अपने परिवार के सदस्यों की मृत्यु पर भी व्लॉगिंग कर सकते हैं। आपको शर्म आनी चाहिए। एक ने लिखा कि अरे यार, इन लोगों ने मौत का भी मजाक बना दिया है। एक ने लिखा कि हमारा समाज कहां जा रहा है, ये वीडियो बेहद शर्मनाक है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ