मरीजों को बड़ी राहत; काम पर लौटेंगे डॉक्टर, सुप्रीम कोर्ट की अपील पर AIIMS ने खत्म की हड़ताल

Delhi AIIMS Strike: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या के विरोध में एम्स दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टर 12 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे, जिसको आज खत्म करने का ऐलान किया गया है।

aiims delhi strike

Delhi AIIMS Strike: 9 अगस्त को कोलकाता में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ बर्बरता के बाद हत्या मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसको लेकर देशभर के अस्पतालों ने हड़ताल की, इसी कड़ी में एम्स दिल्ली ने भी हड़ताल की। इस केस में आज सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई की गई जिसमें कोर्ट ने डॉक्टरों से काम पर वापस जाने का आग्रह किया। कोर्ट ने कहा कि डॉक्टर्स अगर अस्पतालों में नहीं जाएंगे तो काम कैसे चलेगा। इसके बाद ही एम्स ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है।

बीते दिन एम्स दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हड़ताल जारी रहेगी. एम्स आरडीए ने यह भी कहा था कि वह सुबह 11 बजे से निर्माण भवन के बाहर मरीजों को लगभग 36 मर्जों की मुफ्त ओपीडी सेवाएं देंगे।

ये भी पढ़ें… 36 घंटे की अमानवीय श‍िफ्ट..30 साल में नहीं देखी ऐसी पुल‍िस जांच, कोलकाता केस में भड़का सुप्रीम कोर्ट, 5 प्‍वाइंट

खत्म हुई एम्स की हड़ताल

एम्स ने हड़ताल खत्म करने को लेकर एक प्रेस रिलीज जारी की, जिसमें लिखा गया कि राष्ट्र के हित में और सार्वजनिक सेवा की भावना में आरडीए एम्स नई दिल्ली ने 11 दिवसीय हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट की अपील और निर्देश के जवाब में आया है। हम आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना का संज्ञान लेने और देश भर में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के बड़े मुद्दे पर बात करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की सराहना भी की।

SC को कहा धन्यवाद

प्रेस रिलीज में आगे लिखा गया कि अधिकारियों से सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह करते हैं। इसके अलावा, हम अदालत के इस निर्देश की सराहना करते हैं कि प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके अलावा उन लोगों को भी धन्यवाद कहा गया जो इस लड़ाई में साथ खड़े रहे। मरीजों को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा गया कि हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी रोगी की देखभाल है। इसी के साथ डॉक्टर्स ने ड्यूटी पूरी करने के बाद अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखने की भी बात कही।

सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता रेप मर्डर केस में कोलकाता पुलिस की जांच पर सवाल उठाए, साथ ही डॉक्टरों की सुरक्षा और उनकी शिफ्ट को लेकर भी सवाल किए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ