हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल्ली में नकली पिस्तौल दिखा कैब ड्राइवर से लूटी कार, पुलिस ने पकड़े दो आरोपी

विज्ञापन

Delhi Cab Driver Robbery: दिल्ली में कैब ड्राइवर के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पश्चिमी दिल्ली में 2 लोगों ने मिलकर रविवार को नकली पिस्तौल दिखाकर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित टैक्सी चालक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आईं और घेरावकर घेवरा मेट्रो स्टेशन पर एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी सिकंदर के साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

लाइव लोकेशन से की गिरफ्तारी

पीडि़त की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर कार लूट की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी कार जीपीएस से लैस थी। इससे उसकी लाइव लोकेशन का पता लगाया जा सकेगा। जीपीएस सिस्टम का उपयोग करते हुए, दिल्ली पुलिस की टीम ने चोरी हुई कार का पता लगाया और दिल्ली के घेवरा मेट्रो स्टेशन के पास कार की लाइव लोकेशन मिली। पुलिस ने नाकाबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया । वहीं दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

खिलौना पिस्तौल बरामद की

पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक, नजफगढ़ के 35 वर्षीय सिकंदर को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ आरोपी ने बताया कि उसने नकली पिस्तौल का इस्तेमाल कर अपराध को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से नकली पिस्तौल और चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। पुलिस ने जैसे ही पूछताछ शुरू की तो सिकंदर के साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola