Congress President Election Results 2022: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के आज नतीजे आ गए हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। खड़गे को 7897 वोट मिले जबकि शशि थरूर को लगभग हजार वोट ही मिले। बता दें कि करीब 24 साल बाद ऐसा हुआ है, जब गैर गांधी परिवार वाले किसी नेता के हाथ में कांग्रेस की कमान गई है।
मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में कई बड़े नेताओं ने मिलकर उनको बधाई दी है। इसी सिलसिले में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी।
इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारी बहुमत से जीतेने के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे जी को बधाई, यह लोकतंत्र की जीत है। मुझे विश्वास है कि उनके अनुभव से पार्टी को फायदा होगा। आगे उन्होंने कहा कि 9 हजार से ज्यादा लोगों ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया और अपना अध्यक्ष चुना। ऐसा पहले कभी किसी पार्टी ने नहीं किया।
अभी पढ़ें – अमरोहा में ARTO ने एसडीएम की सरकारी गाड़ी पर ठोका 26,500 का जुर्माना, वजह जान कर हैरान रह जाएंगे
उन्होंने इस दौरान भाजपा पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में लोकतांत्रिक रूप से अध्यक्ष चुने जाने के बाद विपक्ष में निराशा का माहौल है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
6 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
7 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
7 hrs agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
7 hrs agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
8 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
8 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
8 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
10 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines