Tomato price in Chhattisgarh: मानसून आते ही सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। देश भर में टमाटर का दाम 100 या उसके पार पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ में पहली बारिश के बाद टमाटर के भाव डबल हो गए हैं। कुछ दिन पहले टमाटर 50 रुपए किलो में बिक रहे थे। लेकिन पिछले 2 दिन से टमाटर 100 रुपए किलो में बिक रहे है गया है। बाकी के सब्जियों में गोभी की कीमत 80 रुपये पहुंच गई है।

विज्ञापन

रायपुर कुछ दिन पहले तक टमाटर 40 से 50 रुपये किली मिल रहे थे। अब दाम 100 तक पहुंच गया है। रायपुर के छोटे बाजार में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे है। टमाटर के साथ बिकने वाली सब्जियों के दाम भी अब बढ़ने लगे है। रायपुर में प्रति किलो के हिसाब से भिंडी 40, बैगन 50, गोभी 80,परवल 80 रुपए किलो में बिक रहे है।

विज्ञापन

आम जनता अचानक बढ़ी महंगाई से परेशान है। कोई भी हरी सब्जी 40 रुपए से कम में नहीं मिल रहा है। गर्मियों में लोग सब्जी आधा से एक किलो लेकर जाते थे। लेकिन महंगाई के कारण अब एक पाव ले रहे है। लोगों ने तो कहा कि अब टमाटर ही नहीं खा रहे है। इतना महंगा टमाटर नहीं खरीद सकते। मंगाई के चलते लोगों की थाली से सब्जियां गायब होने लगी हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ