रायगढ़ एक्सिस बैंक में करोड़ों की लूट, मैनेजर को चाकू मार रकम ले उड़े बदमाश

Raigarh Axis Bank Robbery, Axis Bank Robbery News, Chhattisgarh Bank Robbery News, Raigarh Crime News, Chhattisgarh News, Raigarh News
विज्ञापन

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में एक बड़ी लूट का मामला सामने आया है। जहां बदमाशों ने रायगढ़ के ढिमरापुर रोड पर स्थित एक एक्सिस बैंक में मैनेजर को चाकू मारकर 5 करोड़ से ज्यादा की लूट की है। बैंक में बदमाश ग्राहक बनकर आए थे। आज सुबह हुई इस घटना के बाद पुलिस हाईअलर्ट पर है। शहर से आने-जाने वाले सभी मुख्य रास्तों पर नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

7-8 की संख्या में आए थे लुटेरे

SP सदानंद कुमार ने बताया कि लुटेरे 7-8 की संख्या में आए थे। लूट से पहले कुछ आरोपियों ने बाइक से इलाके और बैंक की रेकी की थी। उसके बाद कुछ आरोपी कार में बैठकर बैंक पहुंचे थे। बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपियों की फुटेज कैद हो गई है।

Advertisment

बैंक खुलते ही घटना को दिया गया अंजाम

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 9 बजे बैंक खुलते ही घटना को अंजाम दिया गया। उस समय सुरक्षा गार्ड भी तैनात नहीं थे। आरोपियों ने बैंक मैनेजर के पैर के पास कई जगहों पर चाकू से वार किया है। प्राथमिक उपचार लेने के बाद बैंक मैनेजर के साथ डीआईजी और एसपी पूछताछ कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक खरसिया रोड के आसपास ही लावारिस हालत में एक मोटरसाइकिल ​मिली है। पुलिस ने मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=N0mgSh-Ag1w

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ