छत्तीसगढ़ में मोबाइल वेटनरी यूनिट की शुरूआत, अब बीमार पशुओं को होगा इलाज
Edited By Amit Kasana

Mobile Veterinary Unit started in Chhattisgarh
Edited By Amit Kasana

Mobile Veterinary Unit started in Chhattisgarh
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में मोबाइल वेटनरी यूनिट की शुरूआत की गई है। सीएम ने 163 मोबाइल वेटनरी यूनिटों का शुभारंभ किया है। अब यहां गौवंश और बीमार अन्य पशुओं को समय से इलाज मिल सकेगा।यूनिट को बुलाने के लिए पशुपालकों को टोल फ्री नं. 1962 पर संपर्क करना होगा।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने हाट-बाजार क्लिनिक योजना और मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना शुरू की गई है। रायपुर के चारों विकासखंडो में एक-एक मोबाइल वेटनरी यूनिट शुरू की गई। तिल्दा विकासखंड के कोदवा गांव में डॉ. ललित कुमार ने यहां गौवंशीय पशुओं का इलाज किया। इन यूनिट्स के साथ डॉक्टर, हेल्पर और स्टाफ भी मौजूद रहेगा।

Mobile Veterinary Unit started in Chhattisgarh
यह यूनिट सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक विकासखंडों में रहेगी। डॉक्टर गांवों में घर-घर जाकर पशुओं का इलाज करेंगे। कोई भी पशु मालिक टोल फ्री नंबर पर फोन कर डॉक्टर को अपने घर बुला सकता है। यूनिट के डॉक्टर पशुओं के टीकाकरण लिक्विड नाइट्रोजन गैस, कृतिम गर्भाधान के टीके आदि इलाज करेंगे।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.