रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक रोचक घटना घटी है। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के एक शख्स की मौत बकरा खाने से हो गई। 50 वर्षीय व्यक्ति बागर साई की मौत से आस-पास के लोग हैरान हैं। दरअसल बागर साई ने अपनी इच्छा पूरी होने के बाद एक मंदिर में एक बकरे की बलि देने की योजना बनाई। उसने बकरे की बलि तो दे दी, लेकिन उसकी बुरी नजर नहीं बच पाया।
बकरे की बलि देने के लिए बागर साई मदनपुर गांव के अन्य निवासियों के साथ रविवार को खोपा धाम पहुंचे जहां उन्होंने बकरे की बलि दी। सभी खुश थे, क्योंकि आज बकरे का मांस खाने को मिलने वाला था। मांस को प्रसाद रूप में ग्रहण करने के लिए रिश्तेदार ले गए। वहीं बागर और उसके 2 दोस्त बकरे के सिर को ले आए। यहां शराब भट्ठी से तीनों ने शराब खरीदी। मृतक बागर के साथी राकेश ने बताया कि तीनों खोपा धाम से सूरजपुर आ गए और यहां जमकर शराब पी।
इसके बाद सब बकरे का सिर बनाने के लिए जा ही रहे थे कि बागर ने कहा कि उसे कच्चा मांस ही खाना है। यहां तक कि बाकी साथियों ने भी उसे ऐसा करने से मना किया, लेकिन उसने किसी की भी बात नहीं मानी। उसने बकरे की आंख निकाली और खाने लगा। इसी दौरान आंख उसके गले में फंस गई। इससे सांस नली चोक हो गई। राकेश ने बताया कि उससे पानी पीने के लिए भी कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। काफी देर तक आंख बागर के गले में फंसी रही, लेकिन उसने पानी नहीं पिया, जिसके कारण दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
वहां मौजूद दोस्त रिश्तेदार फिर भी उसे जिला अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक देर हो गई थी। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines