छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मिला 4 किलो का IED बम, सीआरपीएफ ने जंगल में इस तरह किया नाकाम

Dantewada, Chhattisgarh Police, CRPF, IED Bomb In Dantewada, Video Viral, Bomb Disposal Squad, Chhattisgarh News, Chhattisgarh Government, Naxalites In Chhattisgarh

बम निरोधक दस्ते ने बम को जंगल में डिफ्यूज किया।

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को पुलिस और सीआरपीएफ ने बोदली और नयापारा के बीच जंगल में आइईडी बम बरामद किया। यह बम टिफन में रखकर जंगल में प्लांट किया गया था।

विज्ञापन

इसका वजन 4 किलो था। बम निरोधक दस्ते ने आइईडी बम को जंगल में निष्क्रिय कर दिया है। आसपास भी सीआरपीएफ के जवान सर्चिंग कर रहे हैं। आशंका है कि माओवादियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए बम प्लांट किया था।

विज्ञापन

देखें VIDEO

सड़क से 50 मीटर की दूरी पर मिला बम

जानकारी के अनुसार, पुलिस और सीआरपीएफ की 195वीं बटालियन की एक संयुक्त टीम बुधवार को एरिया डोमिनेशन के लिए निकले। इस दौरान बोदली और नयापारा के बीच उन्हें सड़क से 50 मीटर दूरी पर जंगल में आइईडी बम मिला। तत्काल बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया।

बम निरोधक दस्ते ने बम को डिफ्यूज करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर बम को जंगल के बीच ले जाकर उड़ा दिया गया।

विज्ञापन

फरवरी के दूसरे हफ्ते में भी मिला था बम

इससे पहले फरवरी के दूसरे हफ्ते में सीआरपीएफ 231 बटालियन ने दंतेवाड़ा में कोंडासांवली-कमारगुड़ा मार्ग से करीब 10 किलो का जिंदा प्रेशर आईईडी बम बरामद किया था।

जानकारी के अनुसार, इस इलाके में जवानों ने अब तक 130 से ज्यादा आइईडी बम बरामद किए हैं। सभी को डिफ्यूज किया जा चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ