पांच वर्षों में पौने दो लाख करोड़ रुपए लोगों की जेब में डालने का काम किया; सीएम बघेल
Edited By Shailendra Pandey

Edited By Shailendra Pandey

रायपुर: कृषक सह श्रमिक सम्मेलन बलौदाबाजार-भाटापारा में सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी, शहीद वीर नारायण सिंह, बाबा गुरुघासीदास, माता कौशल्या के जयकारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि 24 लाख 52 हजार किसानों के खाते में 1895 करोड़ रुपए बटन दबाकर डाले गए हैं। सभी किसानों के खाते में पैसे पहुंच गए हैं। सभी को बधाई और शुभकामनाएं।
सीएम बघेल ने कहा कि गन्ना उत्पादक किसान, गोधन न्याय योजना, श्रम कल्याण योजना के हितग्राहियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामना। आज आपके जिले में 266 करोड़ रुपए के 264 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना का पैसा हम हर माह की एक तारीख को देते रहे हैं, लेकिन आपकी सुविधा को ध्यान में रखकर आज 28 सितंबर को ही खड़गे जी के हाथ से आपके खाते में पैसे डलवाने का काम हुआ। हमने विगत 5 सालों में 20 लाख अतिरिक्त राशनकार्ड बनाए हैं, 73 लाख लोगों को चांवल, नमक निःशुल्क दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें-बलौदाबाजार-भाटापारा जिले को मिली करोड़ों की सौगात, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की जारी हुई तीसरी किश्त
सीएम बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि बिजली बिल हाफ योजना का लाभ सबको मिल रहा है। 83 लाख परिवारों को 60 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि सब्सिडी के रूप में दे रहे हैं। गोधन न्याय योजना के लाभार्थियों को करोड़ों रुपए, बेरोजगारी भत्ता में 147 करोड़ रुपए हमने पांच माह में दिए। बिलासपुर में 7 लाख आवासों के लिए लाभार्थियों की पहली किश्त 25-25 हजार डालने का काम किया। हमने किसानों के हित में निर्णय लिया कि धान 15 से बढ़ाकर 20 क्विंटल खरीदा जाएगा। इसका फायदा हुआ कि 600 नई राइस मिलें खुल गईं। अगर एक राइस मिल में 1000 लोग भी काम कर रहे हैं तो कुल 60,000 लोगों को रोजगार मिला है।
सीएम ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा को सहेजने का काम किया है। हमने हर वर्ग के हित में निर्णय लिया, योजनाएं लागू की। पांच साल में पौने दो लाख करोड़ रुपए हमने लोगों के जेब में डालने का काम किया।
इस अवसर पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मै छत्तीसगढ़ आया हूं और देख रहा हूं, कि सारे कार्यक्रम अच्छे तरीके से भूपेश बघेल जी की सरकार चला रही है और उसका लाभ आप सभी को मिल रहा है। खड़गे ने आगे कहा कि आप सभी ने मिलकर छत्तीसगढ़ में जो काम किया है, वो बहुत बड़ा है। हमारे मजदूरों के लिए आपने काम किया। हमने केंद्र में मजदूरों, किसानों के अधिकार सशक्त बनाए ताकि उन्हें लाभ मिले। हमारी सरकार ने गरीबों के बारे में सोचा, उनके लिए काम किया। जो भी गरीबों की मदद करता है, उन्हें हमेशा याद किया जाता है। इतिहास में सम्मान वही पाते हैं, जो गरीबों के लिए लड़ते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: