CM विष्णुदेव साय की मदद से छत्तीसगढ़ की आदिवासी बेटी ने न्यूज़ीलैंड में जीता सिल्वर, माता-पिता ने जताया आभार

NZ Commonwealth Medalist Reeba Benni Parents Expressed Gratitude to CM Vishnudev Sai: न्यूजीलैंड कॉमनवेल्थ में भारत को तलवारबाजी में सिल्वर मेडल जीताने वाली रीबा बेन्नी के माता पिता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।

Reeba Benni Parents Expressed Gratitude to CM Vishnudev Sai

NZ Commonwealth Medalist Reeba Benni Parents Expressed Gratitude to CM Vishnudev Sai: पेरिस ओलंपिक 2024 से जहां विनेश फोगट को लेकर निराशाजनक खबर ने पूरे देश के सपने को तोड़ दिया, वहीं इस बीच न्यूजीलैंड में हुए कॉमनवेल्थ से भारत के लिए अच्छी खबर समाने आई। छत्तीसगढ़ की आदिवासी बेटी ने रीबा बेन्नी ने तलवारबाजी के खेल में भारत को कॉमनवेल्थ का सिल्वर मेडल जिताया। यकिनन ही यह छत्तीसगढ़ में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने वाली तस्वीर है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर कॉमनवेल्थ में सिल्वर मेडल जीतने वाली रीबा बेन्नी की मदद की गई, जिससे वह न्यूजीलैंड के कॉमनवेल्थ में शामिल हो पाई और देश का नाम रोशन किया।

विज्ञापन

रीबा बेन्नी के माता पिता ने जताया सीएम का आभार

बीते दिने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन कार्यक्रम में रीबा बेन्नी के माता पिता पहुंचे और सीएम साय का आभार जताया। यहां सीएम विष्णुदेव साय से मिलकर रीबा बेन्नी के माता पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने न्यूज़ीलैंड कॉमनवेल्थ में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने आगे बताया कि रीबा बेन्नी का सिलेक्शन न्यूज़ीलैंड कॉमनवेल्थ के लिए हुआ था, लेकिन प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। ऐसे उन्होंने इसके लिए सीएम विष्णुदेव साय से मदद मांगी, जिस पर उन्होंने कहा कि आप अपनी बेटी का सूटकेस तैयार करो। पैसे का इंतजाम हो जाएगा। इसके बाद सीएम साय ने तुरंत 4 लाख रुपये की राशि को मंजूरी दी। उन्होंने आगे कहा कि पैसे मिले और रीबा न्यूजीलैंड कॉमनवेल्थ में शामिल हुई। यहां रीबा ने सिल्वर मेडल जीता।

विज्ञापन

ब्रेन सर्जरी में सीएम ने मदद

इसके अलावा जनदर्शन में रायपुर से जुगल किशोर महानंद आए। उन्होंने सीएम साय को बताया कि उनके बेटे को ब्रेन सर्जरी सख्त जरुरत है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर उनके बेटे को उचित इलाज और सर्जरी की सुविधा मिल जाए वह ठीक हो जाएगा। इस पर सीएम साय ने जुगल किशोर महानंद से कहा कि आप आप निश्चिंत रहिए, प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग आपके बच्चे का इलाज करवाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ