Chhattisgarh Mahadev App Scam: छत्तीसगढ़ में इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है। प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के नेताओं का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस पूरे चुनावी दौर में भाजपा द्वारा हमेशा कांग्रेस को ‘महादेव एप घोटाले’ के मुद्दे पर घसीटा जाता है। कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस की तरफ से आरोप लगाया गया था कि सवाल किया कि आखिर राज्य सरकार ‘महादेव एप को बंद क्यों नहीं कर देती है?’ अब कांग्रेस के इस सवाल का जवाब भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने दिया है।
क्यों नहीं बंद हो रहा ‘महादेव एप’
कांग्रेस के आरोप “महादेव एप को बंद क्यों नहीं करते” के सवाल पर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि ‘बंद होना, नहीं होना, विषय नहीं… एप बंद हुआ तो किसी और के नाम से चल जाएगा। इस पूरे मामले में पूर्ववर्ती सरकार संलिप्त थी। इसलिए एजेंसियों को उनका काम करने दिया जाएं। वैसे एजेंसियों के कार्रवाई से इन्हें क्या परेशानी है। इसके साथ ही उन्होंने ‘महादेव सत्ता एप’ मामले पर भूपेश बघेल के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह पहले दिन से विधानसभा में बता रहे हैं कि महादेव के साथ किसका नाम जुड़ा हैं। पिछली सरकार जवाबदेही से बचने के लिए किसी का भी नाम दे रही है। यह मामला दिल्ली का है ही नहीं। इस पूरे प्रकरण का उपज भूपेश बघेल की जिले और उनकी पार्टी कांग्रेस की से है। इसमें अमित शाह का नाम लेना धुर्धता से ज्यादा कुछ नहीं हैं।
यह भी पढे़ं: कन्हैया कुमार के जनरल डायर वाले बयान पर CM साय का पलटवार, बोले- जनता देगी इसका जवाब
बृजमोहन अग्रवाल की नामांकन रैली
इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के नामांकन रैली पर बात करते हुए वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कहा, ’11 बजे से एकात्म परिसर से नामांकन रैली शुरू होगी। बाबा आंबेडकर जी को पुष्पांजलि अर्पित करके बृजमोहन अग्रवाल नामांकन के लिए निकलेंगे। इस नामांकन रैली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे।’
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines