छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उरला थाना क्षेत्र में जर्मन शेफर्ड डॉग खरीदने के लिए मां ने दो सौ रुपए नहीं दिए। इस बात से नाराज सनकी बेटे ने अपनी मां के सिर पर हथौड़ा से वार कर हत्या कर दी। पत्नी के बीच बचाव करने पर आरोपी ने अपनी पत्नी पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। इस घटना के बाद आरोपी युवक फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने केवल 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
बता दें, आरोपी ई-रिक्शा चालक प्रदीप देवांगन पर अपनी मां की हत्या करने का आरोप है। आरोपी ने सुबह अपनी मां से कुत्ता खरीदने के लिए पैसे की मांग की थी। पैसा न देने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान प्रदीप ने बिस्तर में लेटी अपनी मां के सिर पर हथौड़ा से वार कर हत्या कर दी। शोर मचने पर आरोपी की पत्नी बीच-बचाव करने पहुंची, लेकिन उस पर भी हमला कर दिया। आरोपी के 15 साल के बेटे ने घर से भागकर पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। प्रदीप के पास 600 रुपए थे। कुत्ता खरीदने के लिए वह अपनी मां से और 200 रुपए की मांग कर रहा था। इस घटना के बाद मां को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन मां की मौत हो गई। फिलहाल, पत्नी का इलाज रायपुर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल में चल रहा है।
बच्चों ने दी घटना की पूरी जानकारी
आरोपी का एक बेटा 15 और दूसरा 13 साल का है। एक बेटी 9 साल की है। घटना के समय तीनों सो रहे थे। चीख पुकार सुनकर बच्चे उठे और घर का नजारा देखकर घबरा गए। उन्होंने देखा कि उसके पिता उसकी मां पर हमला कर रहे है। तीनों डरकर कमरे से बाहर नहीं निकले। पिता घर से भागे तब वे कमरे में गए। वहां मां और दादी लहूलुहान पड़े हुए थे। उन्होंने पुलिस को सारी घटना बताई। इसी आधार पर पुलिस ने फरार आरोपी को पकड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
ये भी पढ़ें- भाजपा नेता की कार ने बाइक को मारी टक्कर, कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत, सरपंच घायल
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines