CG Collector-SP Conference: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 12 और 13 सितम्बर को कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों की कांफ्रेंस होगी। यह बैठक राजधानी के न्यू सर्किट हाउस में होगी। बैठक सुबह 10.45 बजे से शुरू होगी। दो दिन चलने वाली मैराथन बैठक में मुख्यमंत्री केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के साथ-साथ कानून व्यवस्था की भी समीक्षा करेंगे। खबरों के अनुसार 12 सितंबर को सीएम साय कलेक्टरों की बैठक लेंगे। वहीं, 13 सितंबर को पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान अपराध, रेवेन्यू, आवास जैसे अलग अलग एजेंडों पर चर्चा होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि बैठक में सबसे लंबी चर्चा कलेक्टर कांफ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य विभाग और रेवन्यू डिपार्टमेंट पर होगी। इस कांफ्रेंस को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।
बैठक का एजेंडा तय
सामान्य प्रशासन विभाग ने बैठक का एजेंडा तय कर दिया है। इसके साथ ही, सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को पूरी तैयार के साथ आने के निर्देश दिए गए हैं। पहले दिन 12 सितम्बर को मुख्यमंत्री विभागवार चर्चा करेंगे। इसमें कलेक्टर, एसपी के साथ ही डिविजनल कमिश्नर, आईजी, जिला पंचायत के सीईओ, नगर निगम आयुक्तों को बुलाया गया।
सबसे पहले होगी रेवेन्यू डिपार्टमेंट की समीक्षा
इसमें सीएम विभागवार शासकीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। सबसे पहले राजस्व विभाग की समीक्षा होगी। इसमें नामांतरण, बंटवारा प्रकरणों को प्राथमिकता दिया गया है। दूसरे दिन कलेक्टर और एसपी के साथ अलग से बैठक होगी। इसमें कानून व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इसका अलग-अलग बिंदु पर एजेंडा तय कर दिया गया है।
अपराधों की रोकथाम पर कितनी हुई कार्रवाई
सीएम साय पुलिस अधीक्षकों की बैठक में मुख्य रुप से अपराधों की रोकथाम पर फोकस करेंगे। इस दौरान संगठित अपराध यानी गैंग्स के खिलाफ कितनी कार्रवाई की गई है। इसी तरह महिलाओं व बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध तथा उसकी रोकथाम की जानकारी लेंगे तथा नशीले पदार्थों के रुट मैप, ड्रग्स डिस्पोजल, इसका नेटवर्क तथा नारकोटिक्स प्रकरणों आदि की रिपार्ट पेश करने कहा गया है।
ये भी पढ़ें- ‘5 सालों तक छत्तीसगढ़ के 18 लाख गरीब परिवारों का छीना गया हक’, पिछली सरकार पर CM विष्णुदेव साय का वार
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
23 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines