---विज्ञापन---

लैंडिंग करते समय हेलिकॉप्टर क्रैश, शिवसेना उद्धव गुट की नेता को लेने आया था छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Raigarh Helicopter Crash: लैंडिंग करते समय हेलिकॉप्टर क्रैश करने का मामला सामने आया है। हादसा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हुआ। हेलिकॉप्टर लैंड होते समय अचानक स्किड हो गया और पलट गया, जिससे उसके पंखे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

---विज्ञापन---

Chhattisgarh Raigarh Helicopter Crash: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में लैंडिंग के समय आज सुबह एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर शिवसेना उद्धव गुट की नेता सुषमा अंधारे के लिए आया था, लेकिन सुषमा अंधारे और पायलट दोनों सुरक्षित हैं। हादसे के समय सुषमा अंधारे हेलिकॉप्टर में नहीं बैठी थीं, वहीं हेलिकॉप्टर को चला रहा पायलट समय रहते इससे कूद गया था। उसे मामूली चोटें आई हैं, लेकिन हेलिकॉप्टर जमीन पर पलट गया और उसका पंखा बुरी तरह डैमेज होकर चकनाचूर हो गया। हादसा होने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हुए हैं, लेकिन जांच जारी है। हादसा रायगढ़ के महाड इलाके में हुआ। पायलट ने बताया कि वह लैंडिंग कर चुका था, लेकिन ऐन मौके पर हेलिकॉप्टर स्किड हो गया और जमीन पर पलट गया।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

भारतीय वायुसेना का फाइटर जेट हुआ था क्रैश

बता दें कि मार्च 2024 में राजस्थान के जैसलमेर में भी हेलिकॉप्टर क्रैश होने का हादसा हुआ था। भारतीय वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश हुआ था, जो पोखरण में चल रहे युद्धाभ्यास में हिस्सा लेने आया था। इस दौरान उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी आने के कारण जेट क्रैश होकर नीचे गिर गया। उसमें जोरदार धमाके के साथ आग भी लग गई थी। शहर की जवाहर कॉलोनी के पास खाली मैदान में क्षतिग्रस्त फाइटर जेट का मलबा गिरा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हादसे के समय जैसलमेर में मौजूद थे। वे पोखरण में तीनों सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास देखने के लिए आए थे। वहीं इस हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ था।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

मलेशिया में 2 हेलिकॉप्टर भिड़े थे, 10 की मौत

बता दें कि अप्रैल महीने में मलेशिया में आर्मी के 2 हेलिकॉप्टर क्रैश हुए थे। दोनों प्रैक्टिस के दौरान आपस में टकराकर खाली ग्राउंड में गिर गए थे। आग लगने से दोनों हेलिकॉप्टरों में सवार सभी 10 लोग मारे गए थे। लुमुट शहर के अग्निशमन एवं बचाव विभाग के प्रवक्ता ने हादसे की पुष्टि की थी। क्रैश हुए हेलिकॉप्टर नौसेना के थे। मलेशियाई सशस्त्र बल के हेलिकॉप्टर पेराक के लुमुट में प्रैक्टिस कर रहे थे। इन्हें नौसेना के एनुअल इवेंट में परफॉर्म करना था। हादसा रॉयल मलेशियाई नौसेना (RMN) बेस पर हुआ था।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: May 03, 2024 10:48 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola