हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

उत्तर बस्तर कांकेर जिले के 16 आंगनबाड़ी केंद्रों को बनाया जाएगा मॉर्डन, कलेक्टर ने मंजूर किया 16 लाख बजट

Chhattisgarh Anganwadi Centers: छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में 16 आंगनबाडी केंद्रों को मॉर्डन आंगनबाड़ी सेंटर में बदला जाएगा।

विज्ञापन
मॉर्डन होगा आंगनबाड़ी केंद्र

Chhattisgarh Anganwadi Centers: छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार राज्य के हर क्षेत्र तक विकास को पहुंचाने के लिए जी-जान से काम कर रही है। इसी कड़ी में उत्तर बस्तर कांकेर में विकास से जुड़े कई काम किए जा रहे हैं। उत्तर बस्तर कांकेर में जिले के कलेक्टर अभिजीत सिंह की तरफ से जिले अलग-अलग ग्राम पंचायतों में 16 आंगनबाडी केंद्रों को मॉर्डन आंगनबाड़ी सेंटर में बदला जाएगा। इस काम के लिए 16 लाख रुपये की प्रशासकीय राशि स्वीकृति प्रदान की गई है, यानी हर एक केंद्र के लिए एक लाख रुपये दिए गए हैं।

इन आंगनबाड़ी केंद्रों को किया जाएगा मॉडर्न

जिले के कलेक्टर अभिजीत सिंह ने यह काम प्रदेश के स्कूल शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की सिफारिश पर किया है। जिला कार्यालय की ओर से जारी किए गए आदेशानुसार कांकेर विकासखंड के उन आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडर्न बनाया जाएगा, उस सूची में कुरिष्टिकुर, बेवरती, पटौद, गढ़पिछवाड़ी, डोमाहर्रा, पोटगांव, पुसवाड़ा, भीरावाही, दसपुर, सिंगारभाट, तेलावट, धनेलीकन्हार, मोहपुर, तालाकुर्रा, भैराडीह और पीढ़ापाल के आंगनबाड़ी सेंटर शामिल हैं। इसके अलावा प्रशासन की ओर से कोयलीबेड़ा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत इंद्रप्रस्थ में स्थित नयागोंडाहूर में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये और ग्राम पंचायत सिकसोड़ में उचित मूल्य की दुकान के निर्माण के लिए 10.50 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 100 करोड़ रुपये निवेश करेगी भारत पेट्रोलियम, CM साय ने बताया क्या है प्रोजेक्ट?

सामुदायिक की बिल्डिंग का रिनोवेशन

इसी तरह से भानुप्रतापपुर की विधायक सावित्री मनोज सिंह मंडावी की अनुशंसा पर कलेक्टर की तरफ से चारामा के ग्राम पंचायत भर्रीटोला में मंचादूर सामुदायिक की बिल्डिंग के रेनोवेशन के लिए 2 लाख रुपये की प्रशासकीय मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola