Chhattisgarh Naxal Encounter: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो घंटे से जारी है फायरिंग
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ दो घंटे से जारी है। नक्सलियों के खिलाफ सीआरपीएफ के कोबरा कमांडों और पुलिस की एसटीएफ कमांडों का यह संयुक्त ऑपरेशन है।
https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1666312638434017280?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1666312638434017280%7Ctwgr%5E2427ae4ec0c443648a7bdbfea9b4dfa852540c8d%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Findia%2Fnational%2Fchhattisgarh-encounter-between-security-forces-and-naxalites-rapid-firing-from-both-sides-2023-06-07-966368
जानकारी के अनुसार कोबरा बटालियन के जवान बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। नक्सलियों की ओर से गोलीबारी के जवाब में सुरक्षा बल के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ अभी भी जारी है।
हम और अपडेट की प्रतिक्षा कर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: