Chhattisgarh: हाई मास्ट सोलर लाइट से चमका कबीरधाम, अब कवर्धा की बारी
Edited By Shailendra Pandey

Edited By Shailendra Pandey

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में नगरपालिका सहित जनपद पंचायत के विभिन्न ग्रामों के लिए हाई मास्ट सोलर लाइट की स्वीकृति प्रदान की गई, जिसका गुरुवार को भूमिपूजन किया गया। ये सोलर हाई मास्ट लाइट 10 करोड़ 36 लाख 35 हजार की लागत से नगर और गांव के चौक-चौराहे पर लगाई जाएगी।
इस दौरान छत्तीसगढ़ के मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने कवर्धा ऊर्जा पार्क में जिले की नगर पालिका, नगर पंचायत व ग्रामीण अंचलों में 1200 वाट्स 9 मीटर क्षमता के 215 नग सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापना कार्य का भूमि पूजन किया। छत्तीसगढ़ क्रेडा को भारत सरकार द्वारा अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया है, तथा दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रथम पुरस्कार भी प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि कबीरधाम जिला सबसे ज्यादा सौर हाई मास्ट लाइट लगाने वाला जिला बन गया है। सोलर योजना के अंतर्गत किसानों को सोलर पंप का लाभ भी दिया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जिले में क्रेडा से संबंधित सभी योजनाएं लाने का कार्य किया गया, जो सफल भी हुई हैं। सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापित होने से शहर और गांव रोशन होंगे। सोलर लाइट से प्रकाश होने से बिजली की बचत होगी।
इस अवसर पर क्रेडा जोनल कार्यालय अधीक्षण अभियंता भानुप्रताप, जिला प्रभारी क्रेडा वैभव दुबे, कवर्धा ऋषि कुमार शर्मा, अध्यक्ष नगर पंचायत, सहसपुर लोहारा अनारा साहू, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, अध्यक्ष नगर पंचायत पिपरिया महेन्द्र कुम्भकार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
(Xanax)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: