छत्तीसगढ़ का जशपुर बना एडवेंचर टूरिज्म का सेंटर अट्रेक्शन; रंग ला रही साय सरकार की कोशिश

Chhattisgarh Jashpur Centre Attraction For Adventure Tourism: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा जशपुर पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जा रहा है।

Chhattisgarh Jashpur Centre Attraction For Adventure Tourism
विज्ञापन

Chhattisgarh Jashpur Centre Attraction For Adventure Tourism: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश को हर एक सेक्टर में आगे जाने के लिए लगातार काम कर रहे है। छत्तीसगढ़ एक प्राकृतिक धन से समृद्धि राज्य है। इसलिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के कई क्षेत्रों को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जा रहा है। इसी मिशन के तहत जशपुर और पहाड़ी बकरा को विकसित किया जा रहा है। हाल ही में यहां एक बाइक ट्रिप आयोजित की गई, जिसमें पूरे देश के राइडर्स को आकर्षित किया।

एडवेंचर टूरिज्म का शानदार एक्सपिरियंस

इस बाइक ट्रिप में देशभर से कई साहसी बाइकर्स ने हिस्सा लिया और जशपुर की घुमावदार सड़कों, कठिन ट्रेल्स, और हरे-भरे जंगलों का एडवेंचर पर्यटन का शानदार एक्सपिरियंस लिया। बाइक ट्रिप में हिस्सा लेने वाले राइडर्स को हिमालय राज्य जैसे लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के मुश्किल रास्तों पर बाइकिंग एक्सपिरियंस है। लेकिन उन्होंने छत्तीसगढ़ की अनछुई प्राकृतिक सुंदरता की सरहाना की और इस ट्रिप को एक नए नजरिये से देखा। बाइकर्स ने जशपुर के अनोखे प्राकृतिक आकर्षण जैसे सारुडीह चाय बागान, रानी दह जलप्रपात, मक्करभज्जा जलप्रपात और चुरी और यहां के जनजातीय संस्कृति की खूबसूरती को करीब से जाना है। बाइकर्स का कहना है कि उनके लिए यहां का क्लाइंबिंग सेक्टर में रॉक क्लाइम्बिंग, कैंपिंग और पंड्रापाठ में स्टार गेजिंग का अनुभव बहुत ही रोमांचक और खास था।

विज्ञापन

जशपुर की प्राकृतिक संपदा

सीएम विष्णुदेव साय की सरकार में राज्य के पर्यटन को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके साथ ही सरकार स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए भी काम कर रही है। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि जशपुर की प्राकृतिक संपदा और रोमांचक गतिविधियों की संभावनाओं को देखते हुए इसे एडवेंचर सपोर्ट्स के एक नए सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। सीएम साय के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी नीतियों के कारण, अब न केवल राज्य में बल्कि पूरे देश में एक खास एडवेंचर टूरिस्ट प्लेस के रूप में फेमस हो रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ