बैगन, टमाटर से लाखों का मुनाफा कमा रहे किसान कुंवर सिंह को मुख्यमंत्री साय ने किया पुरस्कृत

Chhattisgarh Farmer Success Story: किसान ने बताया कि उन्हें सिर्फ ग्राफ्टेड बैगन से 15 लाख रुपये तक शुद्ध मुनाफा हुआ है।

Chhattisgarh Farmer Success Story

बेंगन की खेती से लाखों कमाए

Chhattisgarh Farmer Success Story: आपने वह कहावत तो सुनी ही होगी कि ‘जहां चाह… वहां राह’। इस कहावत को छत्तीसगढ़ के बेटे ने सच कर दिखाया है। जहां आज कल के युवा खेती और किसानी से दूर भागते हैं, वहीं इस छत्तीसगढ़ी लड़के ने खेती को न सिर्फ अपना करियर बनाया बल्कि आज हर महीने उसी खेती से लाखों का मुनाफा भी कमा रहा है। हम बात कर रहे हैं जांजगीर-चांपा जिले के कुंवर सिंह मधुकर की। इन्हें हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान का सम्मान मिला है। इसके अलावा उन्हें इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च की तरफ से लखपति किसान बनने पर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

किसान को मिला सरकारी योजना का लाभ

कुंवर सिंह मधुकर का कहना है कि पहले वह भी सिर्फ धान की खेती करते थे, उन्होंने कभी सोचा था कि खेती में एक छोटा सा बदलाव करने से उन्हें इतना फायदा होगा। उन्होंने बताया कि जब से वह उद्यानिकी विभाग की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से जुड़े हैं, तब से उनके जीवन में बदलाव आना शुरू हुआ। कुंवर सिंह मधुकर जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बारगांव में रहने वाले हैं।

विज्ञापन

एक परिवर्तन ने बदली किस्मत

कुंवर सिंह मधुकर खेती किसानी से ही अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। एक दिन उन्हें उद्यानिकी विभाग द्वारा चलाई जा रही राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में ट्रेनिंग के दौरान धान और गेंहू से हटकर खेती करने का सुझाव मिला। जिसके बाद उन्होंने 6 एकड़ के खेत में ग्राफ्टेड बैगन और 4 एकड़ के खेत में टमाटर की खेती करनी शुरू कर दी। इसके बाद उनकी जिंदगी ही बदल गई। कुछ समय बाद उनकी मेहनत का नतीजा सामने आने लगा।

विज्ञापन

बैगन, टमाटर से कमा रहा लाखों रुपये

कुंवर सिंह मधुकर बताते हैं कि सिर्फ ग्राफ्टेड बैगन से उन्हें अब तक 15 लाख रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, वहीं टमाटर से 4.25 लाख रुपये का फायदा हुआ है। इसके अलावा खीरा से शेडनेट हाउस 1 एकड़ में 2 लाख का मुनाफा हुआ है। कुंवर सिंह मधुकर अपने सफलता के श्रेय सरकार की इस योजना को देना चाहते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ