'शहरों के बेहतर विकास और जनहित के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी', बैठक में बोले छत्तीसगढ़ डिप्टी CM

Chhattisgarh Deputy CM Arun Sao: छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर में सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों की एक बैठक बुलाई।

Chhattisgarh Deputy CM Arun Sao (4)

Chhattisgarh Deputy CM Arun Sao: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार लगातार प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही हैं। इसी के तहत प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने सोमवार को सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर में सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में संभाग के विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं के काम की समीक्षा की गई। बैठक में डिप्टी सीएम अरुण साव ने अधिकारियों को संभाग के शहरों के सुनियोजित और सुव्यवस्थित विकास के लिए वर्क प्लान बनाकर उसके अनुसार काम करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

नगर पंचायत अधिकारियों को डिप्टी सीएम का निर्देश

बैठक में डिप्टी सीएम अरुण साव ने नगर निगमों के आयुक्तों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य अधिकारियों को इंजीनियर्स के साथ तालमेल बना काम करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही अधिकारियों को काम की गुणवत्ता और टाइम लिमिट का ध्यान रखने के लिए कहा है। इस दौरान डिप्टी सीएम ने अधिकारियों से विकास और जन सुविधाएं विकसित करने के कामों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

नगरीय निकायों के विकास का वर्क प्लान

बैठक के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि सरगुजा संभाग के अलग-अलग नगरीय निकायों को विकास कार्यों के लिए पिछले 10 महीने में इंफ्रास्ट्रक्चर आइटम के लिए कुल 141.99 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। वहीं 15वें वित्त आयोग के तहत 44.34 करोड़ रुपये दिए गए हैं। डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि पिछले 10 महीने में राज्य के नगरीय निकायों को विकास कार्यों के लिए लगभग 600 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार की तरफ से और 1450 करोड़ रुपये 15वें वित्त आयोग की तरफ से जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

डिप्टी सीएम का अधिकारियों को निर्देश

उन्होंने आयुक्त और सीएमओ को अपनी जिम्मेदारी समझने और शहरों के विकास को गंभीरता लेकर काम करना चाहिए, ताकि शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने का काम तेज करने को भी कहा है। इस बैठक में उन्होंने ट्रांसफरों के आदेशों का पालन और जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के दौरान प्राप्त आवेदनों के निराकरण की भी जानकारी ली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ