हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'कार्यकर्ता ही भाजपा की रीड की हड्डी हैं', बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद बोले CM विष्णुदेव साय

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को रायपुर में बीजेपी सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है।

विज्ञापन

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को रायपुर के पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान में शामिल हुआ। इस कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय ने सबसे पहले बीजेपी सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के राज्य अध्यक्ष किरणदेव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे। इसमें सीएम विष्णुदेव साय सहित संगठन के तमाम दिग्गज नेता भी मौजूद रहे। प्रदेश में भाजपा ने 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इस पार्टी के रीड की हड्डी ही कार्यकर्ता हैं।

13 राज्यों में बीजेपी की सरकार

बीजेपी सदस्यता ग्रहण करने बाद सीएम मोहन यादव ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिन भाजपा की सदस्यता ले ली। आज प्रदेश में संघठन महापर्व अभियान की शुरुआत हुई है। आज राज्य में भाजपा के सदस्यता लेकर अभियान की शुरुआत कर ली है। आज दुनिया के सबसे बड़े राजनैतिक दल के सदस्यता अभियान की शुरुआत हो रही है। हमारे पार्टी की शुरुआत भारतीय जनसंघ पार्टी के रूप में हुई थी। आपातकाल के बाद में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई है। तब से भाजपा की यह यात्रा शुरू हुई। एक समय हमारे पास सिर्फ़ 2 सांसद रहते थे। लेकिन अब छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल जी ने भाजपा के कमल खिलने का भरोसा जताया था। देश के तेरह राज्यों में बीजेपी की सरकार चल रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘शिक्षा के साथ ही खेलकूद से निखरती है प्रतिभा’, कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी

भाजपा की रीड की हैं कार्यकर्ता

सीएम विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता की इस पार्टी के रीड की हड्डी है। पार्टी विचारधारा की पार्टी है। भाजपा के रीति-नीति को एक-एक कार्यकर्ता तक पहुंचाना है। हमारी सरकार देश के हर वर्ग के विकास के लिए कटिबद्ध है। हमने इतने कम समय में मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम किया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola