BJP MLA Dharamjit Singh Targets Kawasi Lakhma and Congress: छत्तीसगढ़ में इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो गया है। ऐसे में इस बीच बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए बयान ने प्रदेश की राजनीति को और गर्म कर दिया है। इस बायन के लिए भाजपा की तरफ से लगातार कांग्रेस पर हमला किया जा रहा है। ऐसे में इस बीच भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने भी इस बयान के लिए कवासी लखमा और कांग्रेस पर हमलावर हुए। धर्मजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से लगातार पीएम मोदी को लेकर इस तरह से बयान सामने आ रहे हैं, जो किसी बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रहे हैं।
किसी बड़ी साजिश का इशारा है कांग्रेस के ऐसे बयान
भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पीएम मोदी को लेकर दिए बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से कुछ ऐसे बयान आ रहे हैं जो किसी बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने कहा था कि ‘लखमा जीतेगा, मोदी मरेगा’। ये बयान ऐसे ही नहीं दिया गया। ये किसी बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रहे हैं, कवासी झीरम मामले में संदिग्ध रहे हैं।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर वार, बोले- पूरी पार्टी ही परिवारवाद और भ्रष्टाचार से भरी
कांग्रेस पर भाजपा विधायक का वार
विधायक धर्मजीत सिंह ने चरणदास महंत के लाठी वाले बयान के बारे में बात करते हुए कहा कि कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस नेता चरणदास महंत ने कहा था कि जो लाठी से मोदी का सर फोड़ सके ऐसा सांसद चाहिए, मोदी को चीन भेज देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि नक्सली बाकायदा कांग्रेस को वोट करने की धमकी दे रहे हैं। कांग्रेसियों के बयान पाकिस्तान, खालिस्तान, नक्सली परस्त हैं। देश के प्रधानमंत्री को मार डालने या मारने की साजिश को जान रहे हैं, जिसकी ओर वो ऐसा इशारा कर रहे हैं।
इन तरह के बयान निंदनीय हैं, पीएम को मारने-काटने जैसे बयान कांग्रेस की बौखलाहट का नतीजा है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
4 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
11 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
15 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
15 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
18 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
20 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
24 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
25 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines