Gyanendra Sharma
Read More
बिलासपुर: उद्यानिकी विभाग द्वारा पोषण बाड़ी विकास योजना संचालित की जा रही है। सुपोषण को बढ़ावा देने, ताजा फल साग-सब्जी की स्थानीय स्तर पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संचालित इस योजना में लघु एवं सीमांत, महिला, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कृषकों, स्व सहायता समूह एवं गोठान समूहों को प्रोत्साहन करने के उद्देश्य से अधिकतम 1 हजार रूपये तक के साग-सब्जी एवं फलों के बीज कटिंग एवं पौध प्रति बाड़ी खरीफ, रबी एवं जायद तीनों मौसम के लिये दिए जाने का प्रावधान है। योजनांतर्गत् चयनित हितग्राही के घर के बाड़ी हेतु स्वयं की भूमि न्यूनतम 500 वर्ग फीट अथवा स्व सहायता समूहों को पंचायत से पट्टा प्राप्त होना आवश्यक है।
न्यूज 24 पर पढ़ें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।