Gyanendra Sharma
Read More
---विज्ञापन---
बिलासपुर: आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के साथ शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में प्रस्तावित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम में आवश्यक व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने मतगणना स्थल, राजनीतिक दलों के लिए आवागमन, आगमन-बर्हिगमन, बेरिकेटिंग, पार्किंग, पेयजल, शौचालय आदि के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।
वाहनों के लिए पार्किंग और बनाये गये रोड मेप का निरीक्षण किया और सुझाव दिया कि वाहनों के आने जाने में किसी तरह की समस्या न हो। इसे अवश्य सुनिश्चित कर लिया जाए। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग, पुलिस विभाग और जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी मौजूद थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।