रायपुर: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने से पहले किसानों से वादा किया था कि उनके कर्ज माफ किये जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सत्ता में आने के बाद किसानों से किये वादे पूरे किए और उनका कर्ज माफ कर दिया। इससे प्रभावित एक किसान ने तो अपने घर का नाम ही भूपेश बघेल निवास कर दिया है। जो अब पूरे प्रदेश में काफी चर्चे में है। खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस किसान की तारीफ ट्वीट करके किया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल ये पूरा मामला धमतरी के भोयना गांव का है जहां किसान अशोक देवांगन ने अपने घर का नाम भूपेश बघेल निवास रख दिया है। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति लोगों का स्नेह किसी से छुपा नहीं है। एक ऐसा ही अनोखा मामला धमतरी के भोयना गांव में एक परिवार ने अपने घर का नाम ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम पर कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद उस घर का वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि अशोक कुमार देवांगन जी के इस प्यार के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है।
5 लाख का कर्ज हुआ माफ
किसान अशोक देवांगन ने बताया कि उनके बड़े भाई स्वर्गीय बलराम देवांगन को भी कर्ज माफी का लाभ मिला था और उनका करीब 5 लाख का कर्ज माफ किया गया था। बलराम देवांगन ने उसी वक्त यह ठाना था कि वह इस कर्ज माफी की राशि से तीन कमरों का घर बनाएंगे और उस घर का नाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम पर “भूपेश बघेल निवास” रखेंगे। लेकिन, कोरोना काल में बलराम देवांगन का निधन हो गया जिसके बाद उनकी ये इच्छा अधूरी रह गई। बड़े भाई के निधन के बाद खुद अशोक देवांगन ने घर का निर्माण पूरा कराया और अपने भाई की इच्छा के मुताबिक घर का नाम “भूपेश बघेल निवास” कर दिया।
उन्होंने चर्चा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने जो किसानों का कर्ज माफ किया है उससे किसानों को काफी लाभ हुआ है। उससे उनके परिवार को भी फायदा हुआ है उनके भाई पर कर्ज था जो माफ हुआ है। अशोक देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री धमतरी आने वाले है उनसे वे मिलकर धन्यवाद देंगे और गांव में हिंदी मीडियम स्कूल की मांग करेंगे क्योंकि गांव के बच्चे शहर जाते है। पढ़ने के लिए ज्यादातर बच्चे शहर और गांव की दूरी की वजह से पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
3 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
6 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
9 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
10 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
14 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines