रायपुर: सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव आज अंबिकापुर का दौरा करेंगे। दोनों लगभग चार साल के बाद सरगुजा में एक साथ कार्यकर्ताओं के बीच नजर आएंगे। अंबिकापुर में आज करोड़ों के विकासकार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास होगा।

भूपेश बघेल रायपुर से सुबह 11.30 बजे रवाना होकर दोपहर 12.10 बजे मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा, सरगुजा पहुंचेंगे। यहां मुख्यालय अंबिकापुर में मेडिकल कॉलेज भवन का लोकार्पण करेंगे। जिसकी कुल लागत 374.08 करोड़ रुपए है। इस मेडिकल कॉलेज की खासियत है कि यहां मेडिकल स्टूडेंट्स के कौशल और दक्षता विकास के लिए स्किल्स लैब और बहरेपन के परीक्षण और इलाज की विशेष सुविधा मौजूद है।

मुख्यमंत्री भपेश बघेल डिप्टी सीएम के विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। अंबिकापुर में भूपेश बघेल देवेंद्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे कांग्रेस के बूथ चलो अभियान में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कलेक्टरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति का अनावरण करेंगे, और गांधी स्टेडियम ग्राउंड में विकासकार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

अंबिकापुर शहरी और ग्रामीण ब्लाक कमेटी के अंतर्गत आने वाले बूथ कार्यकर्ताओं को राजमोहिनी देवी भवन में संबोधित करेंगे। यहां से वे लखनपुर और उदयपुर ब्लाक कमेटी अंतर्गत आने वाले बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ