बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रफ्तार के कहर से बुधवार को तीन लोगों की मौत हो गई। यदि माह भर की बात करे तो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दर्जनों मौतें अभी तक हो चुकी हैं। इतनी मौतें होने के बावजूद वाहनों की रफ्तार व चालकों की लापरवाही थमने का नाम नही ले रही है और लोग अकारण ही मौत के गाल मे समा जा रहे हैं।

विज्ञापन

दरअसल, पलारी थानाक्षेत्र के ग्राम कोदवा में बुधवार को एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा हुआ जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और पास खड़े मोटरसाइकिल सवारों व बस से उतरते यात्रीयों को कुचलते हुए पेड़ से जा टकराया, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

वहीं एक ने हॉस्पिटल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया तो दूसरे की इलाज के दौरान हास्पिटल मे मौत हो गई। इसके अलावा तीन लोग घायल हैं जिनका इलाज जारी है। घटना में कुल तीन लोगों की मौत हुई है व तीन लोग घायल हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पलारी थाना प्रभारी प्रमोद सिंह मातहतों के साथ पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायलों को चिकित्सालय भिजवाया। यहां इलाज जारी है वहीं पुलिस मामले की जांच मे जुट गयी है तथा घायलों व दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों को सूचना दी गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ