---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Video: अहमदाबाद गरबा कार्यक्रम में घुसे दो युवकों की जमकर पिटाई

अहमदाबाद: अहमदाबाद के गरबा कार्यक्रम में दो मुस्लिम युवकों की विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक विश्व हिंदू परिषद को  सूचना मिली थी कि अहमदाबाद के एसपी रिंग रोड के पास हो रहे गरबा में दो मुस्लिम […]

---विज्ञापन---

अहमदाबाद: अहमदाबाद के गरबा कार्यक्रम में दो मुस्लिम युवकों की विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक विश्व हिंदू परिषद को  सूचना मिली थी कि अहमदाबाद के एसपी रिंग रोड के पास हो रहे गरबा में दो मुस्लिम युवक किसी गलत मंशा से दाखिल हुए हैं।

अभी पढ़ें MP Breaking: सागर में 40 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, एक बच्चे की मौत

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Ajmer: तालाब में डूबने से एक ही गांव के 4 मासूम बच्चों की मौत, इलाके में छाया मातम

---विज्ञापन---

सूचना मिलने पर वीएचपी और बजरंग दल के कार्यकर्ता गरबा मैदान में पहुंचे। यहां दोनों युवकों से पूछताछ की और कार्यक्रम में आने का कारण पूछा तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। बताया जा रहा है कि इसके बाद गुसाई भीड़ ने उन दोनों युवकों की पिटाई कर दी। वीडियो में पिटाई से एक युवक की कमीज भी फट गई। कुछ लोग युवकों की पिटाई कर रहें हैं। इस बीच कुछ लोग बीचबचाव कराते भी दिख रहें हैं।

मामले को लेकर पुलिस में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। वीडीयो वायरल होने के बाद पुलिस कार्यक्रम संयोजकों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। बता दें कोरोना के चलते दो साल बाद पूरे गुजरात में नवरात्रि के साथ गरबा का आयोजन हो रहा है। गरबा के आयोजन से पहले ही विहिप और बजरंग दल ने धार्मिक स्थल में दूसरे धर्म के लोगों की एंट्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की धमकी दी थी। इसके तहत हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता कई गरबा मैदानों में अचानक एंट्री करते हुए चेकिंग अभियान चला रहे हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें  

First published on: Sep 28, 2022 05:34 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola