Aurangabad News : घर में नाबालिग को अकेला पाकर गांव के युवक ने किया ये घिनौना काम
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

गणेश प्रसाद, औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। दरअसल यह मामला गोह थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ मारपीट, गाली गलौज एवं दुष्कर्म किया गया है। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस पीड़िता का अदालत में बयान दर्ज कराने के साथ ही मेडिकल जांच कराने में लगी है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।
गोह थाना में पीड़ित द्वारा दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि नाबालिग लड़की गोह थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का एक युवक घर में घुस आया। घर में अकेले होने का फायदा उठाते हुए वह उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। रेप की घटना को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
हालांकि इस मामले में गोह थाना अध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक के द्वारा घर मे अकेली देख एक नाबालिग लड़की के साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं जबरदस्ती घर में घुसकर छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसमें पीड़ित के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़िता के बयान पर थाना कांड संख्या 02/23 दर्ज किया गया है। जिसमें उसी गांव के एक युवक को आरोपित बनाया गया है। कांड की अनुसंधानकर्ता दारोगा किरण कुमारी ने बताया कि पीड़ित लड़की का मेडिकल परीक्षण कराकर 164 का बयान न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा। वहीं इस मामले में आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: