Bihar Assembly Election: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए मगंलवार को सार्वजनिक रैलियों और प्रचार पर रोक लग गया. वोट डालने से 48 घंटे पहले धारा 126 लागू होने के बाद चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी जाती है. इस बीच मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान केंद्र तक लाने के लिए कई तरह के लुभावने ऑफर्स दिए जा रहे हैं. 6 नवम्बर को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान करने वालों के लिए कई खास ऑफर और सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. प्रशासन और निजी संस्थान मिलकर मतदाता जागरूकता बढ़ाने की दिशा में अनूठी पहल कर रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान के लिए घरों से निकलें.
रैपिडो की फ्री सवारी
राइड-शेयरिंग प्लेटफॉर्म रैपिडो ने पटना जिला प्रशासन के साथ मिलकर “VOTENOW” कूपन कोड के तहत ₹50 तक की फ्री बाइक टैक्सी राइड देने की घोषणा की है. मतदाता इस कोड का उपयोग कर मतदान केंद्र तक जा सकते हैं. मतदान दिवस पर 1200 से अधिक रैपिडो कैप्टन शहरभर में सक्रिय रहेंगे. यह ऑफर केवल 6 नवम्बर को मान्य होगा.
सिनेमा टिकट पर 50% की छूट
पटना के सभी सिनेमा हॉल संचालकों ने तय किया है कि जो भी मतदाता अपनी स्याही लगी उंगली दिखाएंगे, उन्हें सिनेमा टिकटों पर 50% छूट दी जाएगी. यह छूट 6 और 7 नवम्बर दोनों दिन सभी शो पर लागू रहेगी.
डॉक्टरों से मुफ्त परामर्श
आईएमए बिहार शाखा ने भी मतदान को प्रोत्साहित करने के लिए पहल की है. संस्था ने चिकित्सकों से अपील की है कि जो मरीज मतदान करने के बाद क्लिनिक आएं और अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाएं, उन्हें ओपीडी में निःशुल्क परामर्श दिया जाए.
फ्री फ्राइज का स्वाद भी
कुर्जी इंडस्ट्रियल एरिया रोड स्थित Spring Shakes Café ने भी मतदान दिवस पर ऑफर जारी किया है. 6 नवम्बर को वोट डालने के बाद स्याही लगी उंगली दिखाने पर ग्राहकों को फ्री मिनी फ्रेंच फ्राइज दी जाएगी. यह ऑफर सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक मान्य रहेगा.
मतदान का दिन, जश्न का दिन
बिहार में प्रशासन और निजी संस्थाओं की ये पहलें मतदाता सहभागिता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम हैं. तो इस बार वोट डालिए, और लोकतंत्र के इस उत्सव में हिस्सा लेकर लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ कई शानदार ऑफरों का भी आनंद लीजिए.
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
22 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
7 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
12 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines