बिहार में परिवार के 3 लोगों की हत्या, पत्नी और बेटे समेत घर के मुखिया को गोली से छलनी किया

Triple Murder Case In Bihar: बिहार के मधेपुरा जिले में जमीनी विवाद के चलते तीन लोगों की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

image - 2023-12-18T160813.688

Triple Murder Case In Bihar: बिहार के मधेपुरा जिले में एक साथ तीन लोगों की हत्या की खबर से पूरे इलाके में मातम छा गया। मामला मेधपुरा के भर्राही ओपी क्षेत्र का है, जहां जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, लेकिन किसी ने सोचा नहीं था कि इतना बडा कांड हो जाएगा कि एक साथ तीन लोगों की जान चली जाएगी। दरअसल रविवार रात सकरपुरा वार्ड-5 क्षेत्र में हुई 3 हत्याओं के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हुई है। मृतकों में सूर्य नारायण साह, उनकी पत्नी अनिता देवी और बेटा प्रद्युमन साह शामिल हैं। मृतक सूर्य नारायण और उनके बड़े भाई रामनारायण शाह के बीच काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा था।

विज्ञापन

दोनों परिवार में थी खुन्नस

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से दोनों परिवारों के बीच कई बार मारपीट भी हुई। जमीनी विवाद का मामला कोर्ट में चल रहा है।  इसके चलते मृतक सूर्य नारायण और बड़े भाई रामनारायण के बीच खुन्नस चल रही थी।

विज्ञापन

घर के अंदर घुसकर मारी गोली

जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने घर के अंदर घुसकर गोली मारी। हादसे के वक्त प्रद्युमन और उसका पिता सूर्य नारायण बरामदे पर अलाव सेंक रहे थे कि हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हत्यारों का इतने से भी मन नही भरा तो  अनिता देवी की भी गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक प्रद्युमन की पत्नी घर पर नही थी। घरेलू कलह के चलते पहली दोनों पत्नियां प्रद्युमन को छोड़कर चली गई थीं और तीसरी पत्नी को प्रद्युमन ने कुछ दिन पहले मायके भेज दिया था।

विज्ञापन

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनाई टीम

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम तैयार की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ