शख्स के खाते में आए 26 लाख, लौटाने से किया इनकार तो जानिए बैंक ने क्या कदम उठाया?

Bank Transferred Rs 26 Lakh Mistake: गलती से व्यक्ति के खाते में 26 लाख रूपए ट्रांसफर हो गए। बैंक अधिकारी ने व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

image (8)

Bank Transferred Rs 26 Lakh Mistake: ठगी की रकम वापस करने में बैंक से हुई चूक पर आरोपी गलती से गई रकम वापस देने से इंकार करने लगा।  दरअसल मामला नोएड़ा की एक बैंक का है जहां तकनीकी खराबी के कारण बैंक ने गलती से व्यक्ति के खाते में 26,15,905 रुपये ट्रांसफर कर दिये। आरोपी व्यक्ति ने ट्रांसफर हुई पूरी रकम को तुंरत चेक और ऑनलाइन तरीके से दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। ट्रांसफर की हुई राशि न मिलने पर बैंक अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन

ठगी की रकम वापस करने में हुई चूक

बैंक अधिकारी पंकज बागर ने पुलिस को बताया कि नीरज कुमार नामक के व्यक्ति के साथ 58 हजार रुपए की ठगी हुई थी।  जिसकी उसने साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बैंक की तरफ से नीरज कुमार के अकाउंट से ठगी के 58 हजार रूपए को फ्रीज कर दिया गया था। अधिकारी पंकज बागर ने बताया कि स्थानीय अदालत का आदेश आने के बाद नीरज कुमार के ठगी के कारण फ्रीज की गई रकम को बैंक ने खाते में वापस में किया था।

विज्ञापन

दूसरे खाते में कर लिए रुपए ट्रांसफर

अधिकारी पंकज बागर  ने बताया कि नीरज कुमार की फ्रीज की गई रकम बैंक को वापस करने थे। तकनीकी खरीबी की वजह से बैंक से 58 हजार रुपये की जगह नीरज कुमार के खाते में कुल 26,15,905 रुपये ट्रांसफर हो गए। जिसे  नीरज कुमार ने बहुत सफाई से  13,50,000 रुपये चेक के जरिए और बाकी रकम को ऑनलाइन के जरिए दूसरे बैंक के खाते में ट्रांसफर कर लिए।

विज्ञापन

रुपए वापस करने से किया इंकार

बैंक की टीम को जब अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होनें पूरे मामले की जांच की और बैंक अधिकारी ने नीरज से गलती से ट्रांसफर हुए रुपए वापस करने को कहा गया तो उसने यह कहते हुए साफ इंकार कर दिया कि उसके अकाउंट में किसी भी प्रकार की कोई रकम नही आई है। वही बैंक अधिकारियों का कहना है कि नीरज कुमार ने बेईमानी से रुपए हड़प लिए है।

विज्ञापन

थाने में दर्ज कराई शिकायत

आरोपी के द्वारा रकम वापस न करने पर बैंक अधिकारी ने थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ