Siwan Mob Lynching: बीफ ले जाने के शक में बिहार के 56 साल के शख्स की पीट-पीटकर हत्या, 3 गिरफ्तार

mob lynching

बिहार के बेगूसराय में मॉब लिंचिंग। (File Photo)

विज्ञापन

Siwan Mob Lynching: बिहार के सीवान जिले में बीफ ले जाने के शक में भीड़ ने 56 साल के शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्थानीय सरपंच समेत तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

सारण के पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने कहा कि हसनपुर गांव के रहने वाले 56 साल के नसीम कुरैशी और उनका भतीजा फिरोज अहमद कुरैशी अपने परिचितों से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान जोगिया गांव में भीड़ ने कथित तौर पर उन्हें रोक लिया।

विज्ञापन

भीड़ से बचकर भागने में सफल रहा फिरोज

पुलिस के मुताबिक, नसीम और फिरोज अहमद कुरैशी को ग्रामीणों ने एक मस्जिद के पास रोका था। इस दौरान फिरोज कुरैशी भागने में सफल रहा, जिसके बाद भीड़ ने नसीम कुरैशी की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी और गंभीर हालत में उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घायल नसीम कुरैशी को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

पुलिस बोली- मामले की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच जारी है कि क्या नसीम और फिरोज अहमद कुरैशी गोमांस ले जा रहे थे या नहीं। उधर, स्थानीय सरपंच सुशील सिंह, रवि साह और उज्ज्वल शर्मा को मॉब लिंचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दो और लोगों की तलाश कर रही है, जिसाका नाम नसीम के भतीजे फिरोज अहमद कुरैशी ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ